फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India all-rounder Ravindra Jadeja on the verge of entering an elite list with legendary Sir Garfield Sobers

IND vs ENG: गारफील्ड सोबर्स की सूची में शामिल होने के करीब जडेजा, चौथे टेस्ट में हासिल कर सकते हैं उपलब्धि

Fri, 18 Jul 2025 07:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 07:13 PM IST
सार

जडेजा तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे जिन्होंने इंग्लैंड में लगातार चार अर्धशतक लगाए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और ऋषभ पंत ऐसा कर चुके हैं। मौजूदा सीरीज में जडेजा तीन मैचों में 109 के औसत से 327 रन बना चुके हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
India all-rounder Ravindra Jadeja on the verge of entering an elite list with legendary Sir Garfield Sobers
रवींद्र जडेजा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सर गारफील्ड सोबर्स की एलीट सूची में शामिल होने के करीब हैं और 58 रन बनाते हैं वह ये उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक लगातार चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में जडेजा अकेले डटे हुए थे और उन्होंने नाबाद 61 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

सोबर्स के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे
जडेजा की शानदार पारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी थी और टीम 22 रन से ये मुकाबला हार गई थी जिससे भारत सीरीज में 1-2 से पीछे हो गया। जडेजा अब सोबर्स की एक विशेष उपलब्धि पर पहुंचने के करीब हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सोबर्स एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड में छठे या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 1000 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोबर्स ने इस दौरान 16 पारियों में 84.38 के औसत से 1097 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। दूसरे स्थान पर जडेजा हैं जिन्होंने अब तक 27 पारियों में 40.95 के औसत से 942 टेस्ट रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। वह इंग्लैंड में 1000 टेस्ट रन पूरे करने और सोबर्स की एलीट सूची में शामिल होने से 58 रन दूर हैं। 
विज्ञापन

इंग्लैंड में लगातार चार पचासा लगाने वाले तीसरे भारतीय
इससे पहले, जडेजा तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे जिन्होंने इंग्लैंड में लगातार चार अर्धशतक लगाए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और ऋषभ पंत ऐसा कर चुके हैं। मौजूदा सीरीज में जडेजा तीन मैचों में 109 के औसत से 327 रन बना चुके हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। जडेजा निचले क्रम में अपनी बखूबी निभा रहे हैं। जडेजा का योगदान भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा है। जडेजा अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भी इस लय को बरकरार रखने उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed