फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India all-rounder Ravindra Jadeja dismissed England batter Joe Root for the fifth time in his career

IND vs ENG: एक बार फिर जडेजा का शिकार बने जो रूट, वनडे में अब तक पांच बार कर चुके हैं आउट; देखें आंकड़े

Sun, 09 Feb 2025 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Feb 2025 06:28 PM IST
सार

रूट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जडेजा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। रूट ने 72 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली और वह पवेलियन लौटे।

विज्ञापन
India all-rounder Ravindra Jadeja dismissed England batter Joe Root for the fifth time in his career
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के खिलाफ अपना दम दिखाया और उन्हें अपना शिकार बनाया। भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में जडेजा ने रूट को आउट किया। वह इंग्लैंड के इस बल्लेबाज को वनडे प्रारूप में कुल पांच बार आउट कर चुके हैं। रूट ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और करियर का 40वां अर्धशतक जड़ा था। 
विज्ञापन

रूट ने खेली अर्धशतकीय पारी
रूट शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जडेजा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। रूट ने 72 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली और वह पवेलियन लौटे। जडेजा ने इससे पहले रूट को नागपुर वनडे में भी अपना शिकार बनाया था। जडेजा इसके साथ ही रूट को वनडे में सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की बराबरी कर ली है जिन्होंने रूट को इस प्रारूप में पांच बार आउट किया है। 

इतना ही नहीं, जडेजा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट को 13 बार आउट किया है। रूट ऐसे बल्लेबाज हैं जो सबसे ज्यादा बार जडेजा का शिकार बने हैं। रूट के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नंबर आता है जिन्हें जडेजा ने कुल 11 बार अपना शिकार बनाया है। वहीं, एजेंलो मैथ्यू जो 10 बार, पैट कमिंस को नौ बार और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ बार आउट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने झटके तीन विकेट
जडेजा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। जडेजा ने रूट के अलावा बेन डकेत और जैमी ओवरटन को भी अपना शिकार बनाया। इससे पहले उन्होंने नागपुर वनडे में भी 26 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने बेन डकेत और जो रूट के अर्धशतकों की मदद से भारत को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड ने 49.5 ओवर में 304 रन बनाए।
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने रूट
रूट ने कटक में खेले जा रहे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की जिससे इंग्लैंड चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। रूट का यह वनडे में 56वां 50+ स्कोर है और वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक बार ऐसा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 55 बार वनडे में 50 से अधिक स्कोर किए हैं। वहीं, इयान बेल 39 बार, जोस बटलर 38 बार और केविन पीटरसन 34 बार वनडे में 50+ स्कोर बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed