फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA, 2nd ODI Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match in India

IND vs SA, 2nd ODI Live Streaming: दूसरे वनडे में वापसी करना चाहेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 20 Jan 2022 09:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Jan 2022 09:42 PM IST
सार

IND vs SA, 2nd ODI: पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया नए सिरे से वापसी करने को बेताब है। अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो सीरीज भी गंवा देगा।

विज्ञापन
IND vs SA, 2nd ODI Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match in India
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे वनडे में भिड़ने को तैयार है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे एकतरफा रहा था। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को 31 रन से हराया। इससे पहले भारतीय टीम 2-1 से टेस्ट सीरीज भी गंवा चुकी है।
विज्ञापन


पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया नए सिरे से वापसी करने को बेताब है। अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो सीरीज भी गंवा देगा। भारतीय टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी और फिर केपटाउन में 23 जनवरी को होने वाले तीसरे वनडे को जीतकर सीरीज का अंत अच्छे से करन चाहेगी।
विज्ञापन


इस मैच में भी टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी और जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी करेंगे, जबकि विराट कोहली बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम इससे पहले 2018 में वनडे सीरीज में भिड़ी थी। तब भारत ने छह मैचों की वनडे सीरीज को 5-1 से जीता था। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
विज्ञापन
विज्ञापन

कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे? 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 21 जनवरी यानी शुक्रवार के दिन खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाएगा।

कितने बजे से शुरू होगा मैच?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमें

भारतीय टीम:
लोकेश राहुल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज


दक्षिण अफ्रीका की टीम: 
टेम्बा बावुमा (कप्तान), जुबैर हमजा, जानेमन मालन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, रासी वैन डेर डूसन, मार्को जेनसेन, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, क्विंटन डी कॉक, काइल वेरेने, केशव महाराज, सिसांडा मगला, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed