{"_id":"683856eff4604fff9c0f762e","slug":"india-a-vs-england-lions-first-unofficial-test-preview-test-players-hope-to-understand-english-conditions-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs ENG Lions: इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, अनधिकृत टेस्ट में दिखाएंगे दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs ENG Lions: इंग्लैंड की परिस्थितियों को समझने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, अनधिकृत टेस्ट में दिखाएंगे दम
Thu, 29 May 2025 06:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 29 May 2025 06:15 PM IST
सार
भारत ए टीम में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, करुण नायर, तेज गेंदबाज आकाश दीप और शार्दुल ठाकुर भी हैं।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच शुक्रवार से चार दिवसीय पहला अनधिकृत टेस्ट मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए वहां की परिस्थितियों को समझने का यह अच्छा मौका होगा। भारत ए के नौ खिलाड़ियों को सीनियर टीम में भी जगह मिली है और वह इस मौके का फायदा उठाते हुए अपना दम दिखाने उतरेंगे।
विज्ञापन
करुण को छोड़कर सभी का पहला इंग्लैंड दौरा
भारत ए टीम में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इनके अलावा टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, करुण नायर, तेज गेंदबाज आकाश दीप और शार्दुल ठाकुर भी हैं। करुण को छोड़कर बाकी सभी का यह पहला इंग्लैंड दौरा है। ईश्वरन की बात करें तो रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारत को जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत के लिये एक बल्लेबाज चाहिए। इसके साथ ही विराट कोहली के संन्यास के बाद चौथे नंबर के लिए भी बल्लेबाज चाहिए।

ओपनिंग करने उतरेंगे ईश्वरन?
ईश्वरन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 101 मैचों में पारी का आगाज कर चुके हैं। वह कई मौकों पर पहले भी अंतिम एकादश में जगह बनाने के करीब पहुंचे लेकिन चूक गए, अब रोहित के संन्यास के बाद वह सलामी बल्लेबाज या तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह बना सकते हैं । चयनकर्ता अगर केएल राहुल को सलामी बल्लेबाज की भूमिका देते हैं तो वह तीसरे नंबर पर और नए कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर उतर सकते हैं।

करुण भी आठ साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं जिन्होंने 2023-24 सत्र में घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। इंग्लैंड में नॉर्थम्पटनशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेल चुके करुण को इंग्लैंड के हालात का अच्छा अनुभव है। नीतीश रेड्डी ने 2024-25 के आस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट में एक शतक समेत 298 रन बनाए। भारत ए टीम और टेस्ट टीम में ठाकुर के चयन से साबित है कि टीम प्रबंधन गेंदबाजी में और आक्रामकता चाहता है। ऐसे में ठाकुर अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। टेस्ट टीम में शामिल जुरेल और एक बार फिर उपेक्षा का शिकार हुए सरफराज खान खुद को तैयार रखेंगे ताकि अगर मौका मिलता है तो वे इसे भुना सकें।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है...
भारत ए: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुतार, तनुष कोटियान, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
इंग्लैंड लायंस: जेम्स रियू (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सोनी बेकर, जोर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैंस, जॉर्ज हिल, जोश हुल, एडी जैक, बेन मैकिनी, डान माउसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स , मैक्स होल्डन।