{"_id":"684152d5f827431f630ad53a","slug":"india-a-vs-england-lions-2nd-four-day-match-against-england-lions-preview-teams-all-eyes-on-kl-rahul-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-A vs ENG Lions: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कल से शुरू हो रहा दूसरा चार दिवसीय मैच, केएल राहुल पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-A vs ENG Lions: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ कल से शुरू हो रहा दूसरा चार दिवसीय मैच, केएल राहुल पर रहेंगी नजरें
Thu, 05 Jun 2025 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थैम्पटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:48 PM IST
सार
गिल और साई सुदर्शन को भी दूसरा चार दिवसीय मैच खेलना था, लेकिन आईपीएल के कारण वह समय पर इंग्लैंड नहीं रवाना हो सके। दोनों को लीड्स पर होने वाले शुरुआत टेस्ट से पहले इंट्रा स्क्वॉड अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे और आखिरी अनधिकृत चार दिवसीय मैच की शुरुआत छह जून से होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद अब इस मैच में भारतीय टीम जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। इंग्लैंड की मुख्य टीम के खिलाफ भारत की सीरीज से पहले यह खिलाड़ियों की तैयारी के तौर पर सीरीज चल रही है। भारतीय-ए टीम में खेल रहे कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम का भी हिस्सा होंगे। ऐसे में दूसरा चार दिवसीय मैच अपनी तैयारियां का जायजा लेने का सबसे बेहतरीन जरिया होगा। इस मैच में केएल राहुल भी खेलते दिखेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले राहुल की नजरें लाल गेंद से अभ्यास पर होंगी।
विज्ञापन
इस वजह से इंग्लैंड जल्दी पहुंचे राहुल
भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून होने के कारण राहुल ने टेस्ट टीम से पहले अभ्यास के लिए ब्रिटेन पहुंचने का फैसला किया। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मुंबई से रवाना होगी। इंग्लैंड में दो शतक लगा चुके राहुल इस दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सीनियर सदस्य हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके हैं।

राहुल को शीर्षक्रम पर मिली है सफलता
राहुल ने 58 टेस्ट में 33.57 की औसत से रन बनाए हैं, लेकिन उन्हें अधिकांश सफलता शीर्षक्रम में मिला है। अब देखना है कि वह इसी क्रम पर उतरते हैं या इसमें बदलाव किया जाता है। गिल और साई सुदर्शन को भी दूसरा चार दिवसीय मैच खेलना था, लेकिन आईपीएल के कारण वह समय पर इंग्लैंड नहीं रवाना हो सके। दोनों को लीड्स पर होने वाले शुरुआत टेस्ट से पहले इंट्रा स्क्वॉड अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल सकेगा।

पहला अनधिकृत टेस्ट ड्रॉ रहा था
टेस्ट टीम के सदस्यों में से छह ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला मैच खेला जो ड्रॉ रहा। तेज गेंदबाज आकाश दीप दूसरे मैच में खेलेंगे। यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर ने पहले मैच में रन बनाए थे। ऐसी संभावना है कि ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। शार्दुल ठाकुर और नीतिश रेड्डी में से एक का चयन होगा। दोनों ने कैंटरबरी में पहला मैच खेला था, लेकिन ठाकुर ने रेड्डी से ज्यादा गेंदबाजी की। फिटनेस कारणों से रेड्डी आईपीएल में भी ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सके थे।

इंग्लैंड लायंस के लिए वोक्स और टंग खेलेंगे
अगर एक बार फिर सपाट पिच मिलती है तो राहुल एंड कंपनी के लिए तैयारियों के लिहाज से यह अच्छा नहीं होगा। इंग्लैंड लायंस के लिए तेज गेंदबाज जोश टंग और क्रिस वोक्स प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे ताकि पहले टेस्ट के लिए टीम में जगह बना सकें। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर का चोट के कारण भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। गस एटकिंसन का भी भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर रहना तय है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
भारत ए: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करूण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुथार, तनुष कोटियान, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
इंग्लैंड लायंस: जेम्स रियू (कप्तान ), फरहान अहमद,जोर्डन कॉक्स, रिकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैंस, जॉर्ज हिल, मैक्स होल्डन, बेन मैकिनी, एडी जैक, अजीत सिंह डेल, जोश टंग, क्रिस वोक्स।