फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs Australia A, Second Match, Third Day

कप्तान पुजारा फ्लॉप और कोहली चूके, टीम इंडिया का संघर्ष जारी

Sat, 01 Aug 2015 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Aug 2015 08:32 AM IST
विज्ञापन
India A vs Australia A, Second Match, Third Day

पहली पारी में नाकामी के बाद कप्तान चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी असफल हो गए। वहीं भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली अर्धशतक से चूक गए। लेकिन मैच में हार टालने के लिए भारतीय टीम का संघर्ष जारी है।

विज्ञापन


चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-ए ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 267 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ओपनर अभिनव मुकुंद ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। मुकुंद के अलावा श्रेयस अय्यर ने 49 और विराट कोहली ने 45 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


इससे पहले मैच में पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी में भी नाकाम हो गए। वह महज 11 रन बनाकर चलते बने। फॉर्म में वापसी की तलाश में जुटे पुजारा पहली पारी में भी 11 रन ही बना पाए थे। हालांकि पहले टेस्ट मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे। ड्रॉ हुए पहले अनधिकृत टेस्ट में उन्होंने 55 और 42 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच की दोनों पारियों में नाकाम रहने के बाद अब टीम के कप्तान पुजारा के आगामी श्रीलंका दौरे में अंतिम एकादश में जगह बनाने की मुश्किल आ सकती है। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम के पिछले टेस्ट में पुजारा अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पाए थे। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली भी इस मैच में श्रीलंका दौरे से पहले अभ्यास के इरादे से उतरे थे लेकिन पहली पारी में वह 42 गेंदों पर 16 रन ही बना पाए।

मुकुंद के साहसिक अर्धशतक ने खेल को अंतिम दिन तक खींचा

India A vs Australia A, Second Match, Third Day

चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई पारी को 349 रनों पर रोकने के बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी शुरू की लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही। कप्तान चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर रन आउट हो गए।

इसके बाद ओपनर अभिनव मुकुंद ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से उबारे की कोशिश की। कोहली 94 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपने अर्धशतक से 5 रन से चूक गए। कोहली के जाने के बाद मुकुंद का साथ देने करुण नायर (31) आए और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर टीम को डेढ़ सौ के करीब पहुंचा दिया।

शानदार बल्लेबाजी करने वाले करुण नायर गुरिंदर संधू के शिकार बने। दूसरे छोर पर टिके ओपनर मुकुंद ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। साहसिक बल्लेबाजी करने वाले मुकुंद ने आज कुल 163 गेंदों का सामना किया और टीम को ऑलआउट होने से बचा लिया। वह 59 रन बनाकर कैच आउट हुए।

मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर थोड़े अनलकी रहे जो 49 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टिककर खेल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा (30) दिन का खेल खत्म होने से दो ओवर पहले ही आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक बाबा अपराजित (28) और श्रेयस गोपाल (0) खेल रहे हैं। भारत को पहली पारी के आधार पर अभी सिर्फ 53 रनों की बढ़त हासिल हुई है। अभी एक दिन का खेल बाकी है और भारत को हार टालने के लिए चौथे दिन भी टिककर खेलना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीफन ओ कैफे ने तीन विकेट झटके।

बाबा के पांच विकेट ने संभाला भारतीय टीम को

India A vs Australia A, Second Match, Third Day

इससे पहले दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के तीसरे दिन के शुरुआती घंटे में ही ऑस्ट्रेलिया-ए टीम 349 रन बनाकर आउट हो गई। उसके सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट (150) के शानदार शतक की बदौलत टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। मेहमान टीम को पहली पारी के आधार पर 214 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। भारत-ए की पहली पारी पहले दिन बुधवार को महज 135 रनों पर सिमट गई थी।

बैनक्रॉफ्ट के शतक के बाद स्पिनरों बाबा अपराजित (5/86) और प्रज्ञान ओझा (4/107) ने कुछ अंकुश लगा लिया वर्ना ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम और भी बेहतर स्थिति में होती।

पहले सत्र में प्रज्ञान ओझा ने कप्तान उस्मान ख्वाजा (33), जोए बर्न्स (8) और पीटर हैंडसकाम्ब (0) के विकेट जल्द निकाल दिए थे लेकिन उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट पर 111 रनों की साझेदारी करने वाले बैनक्रॉफ्ट ने कैलुम र्फ्ग्यूसन (54) के साथ चौथे विकेट पर भी 107 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया-ए की बढ़त को मजबूत बनाने में मदद की। बैनक्रॉफ्ट ने 267 गेंदों की अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया।

उसके बाद बाबा अपराजित ने विपक्षी टीम को लगातार झटके देकर कुछ अंकुश लगाया। ऑस्ट्रेलिया ए के लिए गुरिंदर संधू ने भी 36 रनों की उपयोगी पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed