{"_id":"6a2a40a53d957869000ebda9","slug":"india-a-vs-afghanistan-a-2nd-match-tri-nation-a-series-live-score-and-update-key-highlights-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया; DLS के माध्यम से निकला नतीजा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया; DLS के माध्यम से निकला नतीजा
Thu, 11 Jun 2026 06:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:14 PM IST
सार
IND A vs AFG A Highlights, Tri Nation A Series: भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले में बारिश ने बड़ा खेल कर डाला। अफगानिस्तान ने डीएलएस के माध्यम से चार रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में क्या-क्या हुआ, आइए जानते हैं...
विज्ञापन
भारत ए बनाम अफगानिस्तान ए
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में बारिश ने बड़ा खेल कर दिया। गुरुवार को दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने डीएलएस के माध्यम से चार रनों से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 49 ओवरों में नौ विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ए को संसोधित लक्ष्य के अनुसार 38 ओवरों में 294 रन बनाने थे। हालांकि, 25.5 ओवर का खेल हो पाया था कि बारिश ने फिर दस्तक दी। वहीं, अफगानिस्तान डीएलएस के आधार से तीन रन आगे चल रही थी, जिसके बाद उसे विजेता घोषित कर दिया गया।
अफगानिस्तान ए की पारी
संसोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की शुरुआत अच्छी हुई। कप्तान इमरान और हसन ईसाखिल के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अरशद खान ने तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए खालिद तानिवल को अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा। वह सिर्फ दो रन बना सके। तीसरे विकेट के लिए इमरान को बाहिर शाह का साथ मिला। दोनों के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। बारिश के कारण 25.5 ओवर का खेल हो सका और अफगानिस्तान ने दो विकेट पर 177 रन बनाए।
बारिश के कारण ओवर में कटौती
बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा था, लेकिन कुछ देर बाद मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। बारिश के कारण ओवर में कटौती हुई और अब मैच 49-49 ओवर कराने का फैसला किया गया। लेकिन भारत ए की पारी के खत्म होने के बाद बारिश ने मैच में भी खलला डाला जिसके बाद ओवर में दोबारा कटौती की गई।
विज्ञापन
वैभव-प्रभसिमरन की दमदार बल्लेबाजी
अफगानिस्तान ए ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए को वैभव और प्रभसिमरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। वैभव श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में नहीं चले थे, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजा। वैभव इस मैच में आईपीएल वाली फॉर्म में ही नजर आ रहे थे। लेकिन अब्दुल्लाह अहमदजई ने विकेट के पीछे वैभव को कैच कराकर उनकी पारी का अंत कर दिया। वैभव 22 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वैभव और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद अहमदजई ने प्रियांश आर्या को भी अपना शिकार बनाया जो नौ गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए।
ऋतुराज-प्रभसिमरन की साझेदारी
दो झटके लगने के बाद ऋतुराज और प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। प्रभसिमरन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक लगाने के करीब थे, लेकिन इमरान मीर ने उन्हें विकेट के पीछे कैच कराकर आउट किया। प्रभसिमरन 69 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।
गायकवाड़ का पचासा
ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया। ऋतुराज ने 65 गेंदों पर पचासा पूरा किया। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ साझेदारी निभाई जिससे टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया। ऋतुराज और तिलक के बीच 78 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज 80 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। फरमानुल्लाह सैफी ने 38वें ओवर में भारत को लगातार दो झटके दिए। सैफी ने पहले ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा और फिर आयुष बदोनी को खाता खोले बिना आउट किया। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। तिलक ने मोर्चा संभाला और अर्धशतक लगाया, लेकिन वह 73 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए के लिए सूर्यांश शेडगे 40, विपरज निगम 8 और अरशद खान 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनुकूल रॉय 16 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ए के लिए अब्दुल्लाह अहमदजई ने पांच विकेट झटके, जबकि फरमानुल्लाह सैफी को तीन और इमरान मीर को एक सफलता मिली।