फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat south africa a by 7 wickets,leads series 1-0

भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 7 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Thu, 12 Sep 2019 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Sep 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
india a beat south africa a by 7 wickets,leads series 1-0
शुभमन गिल - फोटो : social media

इंडिया ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के अंतिम दिन गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका ए को आसानी से 7 विकेट से शिकस्त देकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल की। मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने लगातार गेंद में दो छक्के जड़कर मेजबानों की जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन


महज 48 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया ए ने दूसरी पारी में कप्तान शुभमन गिल (05), अंकित बावने (06) और के एस भरत (05) के रूप में विकेट गंवा दिए लेकिन दुबे (नाबाद 12) और रिकी भुई (नाबाद 20) ने घरेलू टीम के लिए औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ए के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी ने पहली पारी में 90 रन बनाने वाले गिल को बोल्ड किया जिससे इंडिया ए ने 10 रन पर पहला विकेट गंवा दिया। बावने 17 गेंद खेलने के बाद एंगिडी को विकेट दे बैठे जबकि भरत को ऑफ स्पिनर दाने पिएट ने पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबे ने पिएट की लगातार गेंदों पर दो गगनचुंबी छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका ए ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 179 रन से खेलना शुरू किया और टीम 186 रन पर सिमट गई।

मेजबानों को जीत हासिल करने में केवल 3.5 ओवर लगे। शार्दुल ठाकुर ने लुथो सिपमाला को आठ रन पर बोल्ड किया जिससे उन्होंने 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। स्पिनर शाहबाज नदीम (17 रन पर तीन विकेट) और जलज सक्सेना (22 रन पर दो विकेट) इंडिया ए के लिए दूसरी पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

बुधवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में केवल 20 ओवर का ही खेल हो सका था। इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए की पहले पारी के 164 रन के जवाब में 303 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed