फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs THAI-W Asia Cup 2022 T20 Highlights Analysis Records India vs Thailand Women Sylhet Stadium

Women's Asia Cup: भारत ने महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी जीत हासिल की, थाईलैंड को 84 गेंद शेष रहते हराया

Mon, 10 Oct 2022 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Oct 2022 05:06 PM IST
सार

महिला एशिया कप टी20 में भारतीय टीम ने राउंड रॉबिन स्टेज के अपने सभी मैच खेल लिए हैं। राउंड रॉबिन स्टेज के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
IND-W vs THAI-W Asia Cup 2022 T20 Highlights Analysis Records India vs Thailand Women Sylhet Stadium
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला एशिया कप टी20 में भारतीय टीम ने राउंड रॉबिन स्टेज के अपने सभी मैच खेल लिए हैं। राउंड रॉबिन स्टेज के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की टीम 15.1 ओवर में 37 रन पर ऑलआउट हो गई। यह महिला एशिया कप में किसी भी टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे कम टोटल है। महिला टी20 एशिया कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड मलेशिया के नाम है। उसने 2018 में थाईलैंड के खिलाफ 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 36 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


जवाब में भारतीय महिला टीम ने छह ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एस मेघना 20 रन और पूजा वस्त्राकर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर आउट हुईं। भारत ने 36 गेंदों में यह मैच जीता, यानी कुल 84 गेंद शेष बचे। यह महिला टी20 एशिया कप में गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। उसने मलेशिया के खिलाफ इसी महिला टी20 एशिया कप में 66 गेंद शेष रहते मैच जीता था। 
 
महिला एशिया कप टी20 में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत
टीम गेंद शेष खिलाफ मैदान तारीख
भारत 84 थाईलैंड सिलहट 10 अक्तूबर, 2022
पाकिस्तान 66 मलेशिया सिलहट 2 अक्तूबर, 2022
थाईलैंड 66 मलेशिया क्वालालम्पुर 6 जून, 2018

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की शुरुआत खराब रही। 13 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा। नथाकन चंथाम छह रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। कप्तान चाईवाई तीन रन, सुथिरुआंग शून्य, एन कोंचारोएंकाई 12 रन, टिप्पोच दो रन, फानिता माया एक रन, रोजनन कनोह शून्य, बूचाथम सात रन, ओनिचा कामचोंफू शून्य, थिपाचा पुथावोंग पांच रन बनाकर आउट हुईं। 

विज्ञापन

भारत की ओर से सात विकेट स्पिनर्स ने लिए। वहीं, तेज गेंदबाजों को एक विकेट मिला। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ को दो-दो विकेट मिले। मेघना सिंह ने एक विकेट लिया। 

38 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी खराब रही। इस टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास नहीं कर सकीं। शेफाली वर्मा एक बार फिर फेल रहीं और आठ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। भारत ने इस मैच के लिए ओपनिंग में बदलाव किए थे।

वहीं, नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर यह मैच नहीं खेल रही थीं। स्मृति मंधाना उनकी जगह कप्तानी कर रही थीं। शेफाली के साथ एस मेघना ओपनिंग के लिए आईं और उन्होंने पूजा के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। थाईलैंड की ओर से एकमात्र विकेट बूचाथाम ने लिया।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में भारत का सफर
  • पहला मैच: श्रीलंका को 41 रन से हराया।
  • दूसरा मैच: मलेशिया को 30 रन से हराया (डकवर्थ लुईस नियम)।
  • तीसरा मैच: यूएई को 104 रन से शिकस्त दी।
  • चौथा मैच: पाकिस्तान से 13 रन से हारे।
  • पांचवां मैच: बांग्लादेश को 59 रन से हराया।
  • छठा मैच: थाईलैंड को नौ विकेट से हराया।

भारतीय टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसके छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम पांच मैचों में आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान को अभी अपना आखिरी मैच खेलना है। ऐसे में पाक टीम भारत को रन रेट के मामले में पीछे छोड़ सकती है। भारत का नेट रन रेट +3.141 है। वहीं, पाकिस्तान का नेट रन रेट +2.101 है। पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल की।

IND-W vs THAI-W Asia Cup 2022 T20 Highlights Analysis Records India vs Thailand Women Sylhet Stadium
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अगर पाकिस्तान की टीम हारती है या कम अंतर से जीतती है तो टीम इंडिया टॉप पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। ऐसे में भारत का सामना सेमीफाइनल में श्रीलंका या थाईलैंड से हो सकता है। सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले 13 अक्तूबर को खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मैच 15 अक्तूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम छह बार एशिया कप में चैंपियन रह चुकी है। वहीं, बांग्लादेश ने एक बार यह खिताब जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed