फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SL W 5th T20: Shafali Verma most runs in a bilateral T20I series for Indian Women cricket team stats

IND W vs SL W: किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बनीं शेफाली, मंधाना को पीछे छोड़ा

Tue, 30 Dec 2025 08:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Dec 2025 08:04 PM IST
सार

शेफाली वर्मा एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान हासिल की।

विज्ञापन
IND W vs SL W 5th T20: Shafali Verma most runs in a bilateral T20I series for Indian Women cricket team stats
शेफाली वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। शेफाली किसी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है। शेफाली का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जमकर चला। 
विज्ञापन

पांचवें टी20 में सस्ते में आउट हुईं शेफाली
शेफाली का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में नहीं चला और वह सस्ते में आउट हुईं। अपना पहला ओवर डालने आईं निमाशा ने शेफाली वर्मा को अपना शिकार बनाया। भारत के लिए शेफाली वर्मा के साथ डेब्यू कर रहीं जी कमालिनी ने पारी का आगाज किया। शेफाली हालांकि छह गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेफाली भले ही पांचवें टी20 में बड़ी पारी नहीं खेल सकीं, लेकिन वह एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बन गईं। शेफाली ने श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में 241 रन बनाए और उन्होंने मंधाना के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मंधाना ने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 221 रन बनाए थे, लेकिन अब शेफाली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले शेफाली ने नौ पारियों में 106.4 के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए थे। लेकिन इस सीरीज में उन्होंने पांच पारियों में 80.3 के औसत और 181.2 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए। उन्होंने तीन मैचों में अर्धशतक भी लगाए। 
विज्ञापन

इस सीरीज में भारत का पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर
भारत ने पावरप्ले समाप्त होने तक दो विकेट पर 40 रन बनाए थे। भारत का श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में यह पावरप्ले में न्यूनतम स्कोर है। भारत ने इससे पहले शुरुआती चार मैचों में पावरप्ले में 55/1, 68/1, 55/1 और 61/0 रन बनाए थे।

कमालिनी का टी20 डेब्यू 
श्रीलंका ने पांचवें टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत के लिए जी कमालिनी ने इस मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह को आराम दिया गया है। कमालिनी के अलावा स्नेह राणा को भी मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed