{"_id":"6810a85d613d28a684079576","slug":"ind-w-vs-sa-w-pratika-rawal-fastest-batter-to-score-500-plus-runs-in-womens-odi-cricket-consecutive-fifty-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratika Rawal: वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली भारतीय बनीं प्रतिका, लगातार पांच पारियों में बनाए 50+ स्कोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pratika Rawal: वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली भारतीय बनीं प्रतिका, लगातार पांच पारियों में बनाए 50+ स्कोर
Tue, 29 Apr 2025 03:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 29 Apr 2025 03:52 PM IST
सार
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्रतिका रावल ने वनडे में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपने करियर की आठवीं पारी में शानदार अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने नौ पारियों में वनडे में 500 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
प्रतिका रावल
- फोटो : BCCIWOMEN (X-SCREENGRAB)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं और त्रिकोणीय सीरीज में खेलती दिख रही हैं। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह वनडे में सबसे कम पारियों में 500 रनों का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं।
विज्ञापन
प्रतिका ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में प्रतिका रावल ने वनडे में 500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अपने करियर की आठवीं पारी में शानदार अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने नौ पारियों में वनडे में 500 रन पूरे किए थे। सलामी बल्लेबाज ने 91 गेंदों का सामना किया और 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला।

वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज
| बल्लेबाज | पारियां |
|---|---|
| प्रतिका रावल (भारत) | 8 |
| चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) | 9 |
| कैथरीन ब्राइस (स्कॉटलैंड) | 10 |
| निकोल बोल्टन ऑस्ट्रेलिया) | 11 |
| वेंडी वॉटसन (इंग्लैंड) | 12 |
| बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) | 12 |
प्रतिका ने की मिताली राज की बराबरी
प्रतिका ने भारत के लिए पिछले साल दिसंबर में डेब्यू किया था। करियर के पहले ही मैच में उन्होंने नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। दाएं हाथ की बल्लेबाज ने अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक लगाकर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली। दिग्गज बल्लेबाज ने पांच पारियों में लगातार 50+ स्कोर बनाए थे। अब यही कारनामा प्रतिका ने भी किया है।