फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-W vs SA-W Final: India Create History! Record Their Highest-Ever Total in a Women’s World Cup Final

IND W vs SA W Final: भारत ने रचा इतिहास! महिला विश्व कप फाइनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

Sun, 02 Nov 2025 09:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Nov 2025 09:01 PM IST
सार

भारत का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि टीम की बल्लेबाजी कितनी मजबूत और संतुलित है। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार संयम दिखाया।

विज्ञापन
IND-W vs SA-W Final: India Create History! Record Their Highest-Ever Total in a Women’s World Cup Final
महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत ने 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 298/7 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी विश्व कप फाइनल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर है और ओवरऑल महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे ऊपर केवल 2022 में ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ 356/5 का स्कोर है, जो अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। 
विज्ञापन

इस सूची में तीसरे स्थान पर 2022 के फाइनल में इंग्लैंड का 285 रन का स्कोर है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया था। वहीं चौथे स्थान पर 2013 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ 259/7 का स्कोर दर्ज है। भारत का यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि टीम की बल्लेबाजी कितनी मजबूत और संतुलित है। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार संयम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND-W vs SA-W Final: India Create History! Record Their Highest-Ever Total in a Women’s World Cup Final
महिला वनडे विश्व कप 2025 फाइनल - फोटो : PTI
खिताब जीतने के लिए भारत को 298 रन बचाने होंगे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 350 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने और धीमी बल्लेबाजी से ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम 300 के करीब ही पहुंच पाई। 
विज्ञापन

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को रिकॉर्ड चेज करना होगा। इससे पहले कभी महिला विश्व कप फाइनल में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा चेज महिला वनडे विश्व कप में 275 रन का है। ऐसा उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ ही किया था।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 58 रन और शेफाली ने 87 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेली। जेमिमा रॉड्रिग्स 24 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, अमनजोत कौर ने 12 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट लिए। वहीं, मलाबा, डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed