फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS PAK W: Pakistan Womens Team Captain Fatima Sana injured know health updates

IND W vs PAK W: भारत के खिलाफ मैच से पहले चोटिल हुईं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा, क्या है हेल्थ अपडेट?

Sat, 13 Jun 2026 08:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 13 Jun 2026 08:34 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान रविवार को आमने-सामने होंगे। मैच से पहले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना चोटिल हुईं, लेकिन उन्होंने खुद को फिट बताते हुए भारत के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी है, जबकि भारतीय टीम विजयी शुरुआत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
IND W VS PAK W: Pakistan Womens Team Captain Fatima Sana injured know health updates
फातिमा सना - फोटो : ICC

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम को बड़ी राहत मिली है। टीम की कप्तान फातिमा सना अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने खुद स्पष्ट किया है कि चोट गंभीर नहीं है और वह भारत के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान लगी थी चोट
शनिवार को पाकिस्तान के अभ्यास सत्र में ओपनर आयशा जफर के एक तेज शॉट से फातिमा सना के दाहिने पैर के घुटने के नीचे चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद वह दर्द में नजर आईं और फिजियो तथा साथी खिलाड़ियों की मदद से मैदान से बाहर गईं। हालांकि, मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में फातिमा ने कहा, 'यह आयशा के बल्ले से निकला एक सामान्य शॉट था और गेंद मेरे घुटने के नीचे लगी थी। अब मैं ठीक हूं।' हालांकि चोट के बाद वह अभ्यास सत्र में वापस नहीं लौटीं, लेकिन उनके बयान से पाकिस्तान टीम और प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND W VS PAK W: Pakistan Womens Team Captain Fatima Sana injured know health updates
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप - फोटो : IANS
भारत की नजर लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर
दूसरी ओर, भारतीय महिला टीम रविवार को अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पिछले वर्ष वनडे विश्व कप जीतने के बाद लगातार दूसरा आईसीसी खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक माना जाता है, लेकिन आंकड़ों में भारतीय टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed