फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs NZ W World Cup: Smriti Mandhana ODI Century vs New Zealand Women Record Most Centuries Stats

IND W vs NZ W: सर्वाधिक शतक लगाने वाली दूसरी महिला बल्लेबाज बनीं मंधाना, प्रतिका के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

Thu, 23 Oct 2025 05:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 Oct 2025 05:11 PM IST
सार

इस मुकाबले में मंधाना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 95 गेंदों में 109 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार बल्लेबाज ने 10 चौके और चार छक्के ठोके। पहले विकेट के लिए मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ 212 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।

विज्ञापन
IND W vs NZ W World Cup: Smriti Mandhana ODI Century vs New Zealand Women Record Most Centuries Stats
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women-x

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी मुकाबले में शतक जड़ा। अपने वनडे करियर के 14वें शतक के साथ मंधाना महिला क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन गईं। बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला विश्व कप का 24वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में कीवियों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन

मंधाना और प्रतिका की रिकॉर्ड साझेदारी
इस मुकाबले में मंधाना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 95 गेंदों में 109 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 88 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टार बल्लेबाज ने 10 चौके और चार छक्के ठोके। पहले विकेट के लिए मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ 212 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। यह भारतीय महिला टीम की विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच 2022 में हैमिल्टन में 184 रनों की साझेदारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतक लगाने वाली बल्लेबाज
मंधाना ने वनडे में अपने 14वें शतक के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में उन्होंने तजमिन ब्रिट्स की बराबरी कर ली। दोनों ने 2025 में पांच-पांच शतक लगाए हैं। मंधाना ने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया है, 2024 में उन्होंने चार शतक लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed