फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W Vs NZ W T20 Highlights: India vs New Zealand Women U19 T20 World Cup Semifinal Match Key Highlights

U19 Womens T20 WC: टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, न्यूजीलैंड को हराकर पुरुष टीम का बदला भी लिया

Fri, 27 Jan 2023 05:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पॉचेफस्ट्रूम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पॉचेफस्ट्रूम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 05:26 PM IST
सार

न्यूजीलैंड की महिला टीम को आठ विकेट से हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पुरुषों की हॉकी और क्रिकेट टीम का बदला भी ले लिया है। 
 

विज्ञापन
IND W Vs NZ W T20 Highlights: India vs New Zealand Women U19 T20 World Cup Semifinal Match Key Highlights
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। भारत इस विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम करना चाहेगी। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 35 रन प्लिमर ने बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने श्वेता सहरवात के नाबाद 61 रन की बदौलत 14.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


Image
फोटो क्रेडिट- बीसीसीआई

परशवी के सामने ढेर हुई कीवी टीम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआत बेहद खराब रही। तीन रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और पांच रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गईं। एना ब्राउनिंग ने एक और एमा मैक्लॉयड ने दो रन बनाए। इसके बाद जॉर्जिया प्लिमर ने एक छोर संभाला और इसाबेल ने 22 गेंद में 26 रन बनाकर कीवी टीम की मैच में वापसी कराई। कप्तान शार्प भी 13 रन बनाकर आउट हो गईं और 74 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद एमा इरविन तीन, केट इरविन दो, लॉगनेबर्ग चार और नताशा तीन रन बनाकर आउट हुईं। इस बीच प्लिमर भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में 32 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइट ने 12 रन की पारी खेल न्यूजीलैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। अंत में न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 107 रन बनाने में सफल रही। भारत के लिए परशवी चोपड़ा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। तितास साधू, मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और अर्चना देवी को एक-एक विकेट मिला।

Image

श्वेता ने फिर दिलाई जीत
108 रन के छोटे स्कोर का पीछा करते हुए भारत ने एक बार फिर तेज शुरुआत की, लेकिन कप्तान शेफाली नौ गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि, श्वेता ने सौम्या तिवारी के साथ मिलकर तेजी से रन बनाना जारी रखा। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि, सौम्या भी 26 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन तब तक भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच चुकी थी। श्वेता ने त्रिशा के साथ मिलकर भारत को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। श्वेता सहरावत ने इस टूर्नामेंट कमाल की बल्लेबाजी की है। एक बार फिर उन्होंने बेहतरीन पारी खेली और भारत को जीत दिलाई। उन्होंने 45 गेंद में 10 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए दोनों विकेट एना ब्राउनिंग ने लिए।


Image

पुरुष टीम का बदला भी लिया
इस जीत के साथ ही भारतीय लड़कियों ने पुरुष टीम को मिली हार का बदला भी ले लिया है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में हॉकी विश्व कप के करो या मरो के मुकाबले में भारत को हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था। अब भारतीय लड़कियों ने न्यूजीलैंड को विश्व कप से बाहर कर दिया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने 2021 टी20 विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत को हराया था। वहीं, भारत ने अब तक अजेय रहने वाली कीवी टीम को आठ विकेट से रौंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed