फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W Test: Harmanpreet Kaur Repeats T20 World Cup GF Bizarre Run out; Missed Half Century VIDEO

IND vs ENG: अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुईं हरमनप्रीत, VIDEO देखकर आ जाएगी हंसी; पहले भी कर चुकी हैं यही गलती

Thu, 14 Dec 2023 05:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Dec 2023 05:03 PM IST
सार

हरमन जिस लापरवाही और अजीबोगरीब तरीके से 11 महीने पहले आउट हुई थीं, उसी लापरवाही से उन्होंने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भी विकेट गंवाया और एक रन से अर्धशतक से चूक गईं।

विज्ञापन
IND W vs ENG W Test: Harmanpreet Kaur Repeats T20 World Cup GF Bizarre Run out; Missed Half Century VIDEO
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही तरीके से रन आउट हुईं हरमनप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की महिला टीम इंग्लैंड के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, इस मैच में एक ऐसी घटना घटी जिससे हरमन को 11 महीने पहले की एक घटना याद आ गई होगी। हरमन जिस लापरवाही और अजीबोगरीब तरीके से 11 महीने पहले आउट हुई थीं, उसी लापरवाही से उन्होंने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भी विकेट गंवाया और एक रन से अर्धशतक से चूक गईं।
विज्ञापन

कैसे रन आउट हुईं हरमनप्रीत?

दरअसल, टेस्ट मैच के दौरान चार्ली डीन की गेंद को पॉइंट में धकेल कर हरमनप्रीत ने एक रन लेने की कोशिश की। हालांकि, फिर कुछ सोच कर वह वापस लौट आईं। उन्हें लगा कि रन संभव नहीं है। इंग्लैंड की फील्डर डैनिएल वायट ने हरमनप्रीत के छोर पर विकेट पर डायरेक्ट हिट किया। इंग्लिश टीम ने अपील की तो फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर को रेफर किया। शुरू में तो लगा कि भारतीय कप्तान सुरक्षित हैं। वह खुद भी आत्मविश्वास में लग रही थीं। हालांकि, जब रीप्ले दिखा तो कहानी ही बदल गई। वह क्रीज तक तो पहुंच गई थीं, लेकिन बैट लाइन के अंदर रखने की बजाय वह बाहर ही रह गई थीं। उन्हें लगा कि उनका बल्ला क्रीज लाइन के अंदर है। अंपायर ने रन आउट करार दिया। हरमन ने 81 गेंद में छह चौके की मदद से 49 रन की पारी खेली। उनके आउट होते ही उनके और यास्तिका भाटिया के बीच 116 रन की साझेदारी भी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में क्या हुआ था?

इससे पहले इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी हरमनप्रीत कुछ इसी तरह आउट हुई थीं। दरअसल उस मैच में भारत की खराब फील्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट पर 172 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में मदद की। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय पर 28 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन हरमनप्रीत कौर (34 रन पर 52 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (24 रन पर 43 रन) ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर भारत को मैच में वापस ला दिया। जेमिमा और हरमनप्रीत के बीच 41 गेंदों पर 69 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

जीता हुआ मैच हार गई थी भारतीय टीम

भारत को आखिरी 30 गेंदों में 39 रनों की जरूरत थी और पांच विकेट हाथ में थे। ऐसे में भारत के लिए जीत आसान लग रही थी। हालांकि, हमेशा की तरह टीम इंडिया अहम मौके पर मैच खत्म नहीं कर पाई और पांच रन से हार गई। भारतीय टीम आठ विकेट पर 167 रन ही बना पाई। भारतीय पारी के 15वें ओवर में दूसरे रन के लिए वापस आते समय हरमनप्रीत का बल्ला जमीन में फंस गया और एलिसा हीली ने तेजी से गिल्लियां बिखेरकर उन्हें रन आउट कर दिया। हरमनप्रीत का रन आउट होना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। मैच की लय के खिलाफ हरमन के रन आउट होने के बाद भारतीय निचला-मध्य क्रम दबाव में आ गया और अंत में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में क्या हुआ?

IND W vs ENG W Test: Harmanpreet Kaur Repeats T20 World Cup GF Bizarre Run out; Missed Half Century VIDEO
शुभा और जेमिमा - फोटो : सोशल मीडिया
स्मृति मंधाना 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें बेल ने बोल्ड किया। इसके बाद भारत को 47 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शैफाली वर्मा को केट क्रॉस ने बोल्ड किया। वह 30 गेंद में 19 रन बना सकीं। भारत ने 47 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेब्यू करने वालीं शुभा सतीश और जेमिमा रॉड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी निभाई।

शुभा 69 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जेमिमा 68 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी निभाई। हरमन अर्धशतक से चूक गईं। वह 81 गेंद में 49 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। वहीं, यास्तिका 66 रन बनाकर आउट हुईं। स्नेह राणा 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed