फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind w vs ENG w t20 Highlight India women vs England women 2nd T20 match scorecard

IND W vs ENG W: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी टी20 सीरीज में हारा भारत, बल्लेबाजों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2023 09:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Dec 2023 09:43 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम लगातार छठी टी20 सीरीज में हारी है। महिला टीम इंग्लैंड से कभी भी तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं जीती है। 2006 में भारत ने इंग्लैंड को एकमात्र मैच में 1-0 से हराया था।

विज्ञापन
Ind w vs ENG w t20 Highlight India women vs England women 2nd T20 match scorecard
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को हार गई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने चार विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम ने 11.2 ओवर में 82 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम लगातार छठी टी20 सीरीज में हारी है। महिला टीम इंग्लैंड से कभी भी तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं जीती है। 2006 में भारत ने इंग्लैंड को एकमात्र मैच में 1-0 से हराया था। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड के लिए एलिस कैप्सी ने 25 और नताली सीवर ब्रंट ने 16 रन की पारी खेली। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


नहीं चले भारत के ओपनर बल्लेबाज
भारत को मैच में पहला झटका पहले ओवर में ही लगा। चार्लोट डीन ने दूसरी गेंद पर शेफाली को एलबीडब्ल्यू कर दिया। शेफाली खाता भी नहीं खोल पाईं। भारत को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। मंधाना को चार्लोट डीन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने नौ गेंद पर 10 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का मध्यक्रम भी हुआ फेल
ओपनर बल्लेबाजों के बाद भारत का मध्यक्रम भी फेल हो गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर नताली सीवर ब्रंट का शिकार बनीं। हरमनप्रीत ने सात गेंद पर नौ रन बनाए। दीप्ति शर्मा खाता नहीं खोल पाईं। वह छठे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गईं। लॉरेन बेल की गेंद पर एमी जोन्स ने उनका कैच लिया। सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ऋचा घोष पवेलियन लौट गईं। ऋचा ने सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर उनको ही कैच थमा दिया। ऋचा ने पांच गेंद पर चार रन बनाए।

पूजा और श्रेयंका का भी नहीं चला बल्ला
पूजा वस्त्राकर 10वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। उन्होंने 13 गेंद पर छह रन बनाए। पूजा को सारा ग्लेन ने क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रेयंका पाटिल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। वह 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गईं। श्रेयंका को फ्रेया केम्प ने एमी जोन्स के हाथों कैच कराया। उन्होंने छह गेंद पर चार रन बनाए। श्रेयंका के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज भी आउट हो गईं। उन्होंने 33 गेंद पर 30 रन बनाए। जेमिमा ने अपनी पारी में दो चौके लगाए। उन्हें 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सारा ग्लेन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। तितास साधू दो रन बनाकर लॉरेन गेंद की पर आउट हो गईं। साइका इशाक आठ रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर बोल्ड हुईं। रेणुका सिंह ठाकुर दो रन बनाकर नाबाद रहीं।

रेणुका ने गेंदबाजी में दिखाया दम, लेकिन कम रन के कारण हारे
रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर सोफिया डंकले और छठी गेंद पर डेनियल वायट को आउट किया। डंकले ने 13 गेंद पर नौ रन बनाए। वायट खाता नहीं खोल सकीं। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं। एमी जोन्स (पांच रन) और फ्रेया केम्प (शून्य) को दीप्ति शर्मा ने आउट किया। छह विकेट गिरने के बाद सोफी एक्लेस्टोन ने नाबाद नौ और कप्तान हीथर नाइट ने नाबाद सात रन बनाकर मैच को समाप्त कर दिया। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन स्कोरबोर्ड पर कम रन के कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, तितास साधू, रेणुका ठाकुर सिंह, सायका इशाक।


इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनियल वायट, एलिस कैप्सी, नताली सीवर ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed