NZ Inning
20/1 (2.1 ov)
Daryl Mitchell 10(5)*
Finn Allen 5 (4)
IND elected to bowl
{"_id":"632b213fffbdd3729849a729","slug":"ind-w-vs-eng-w-smriti-mandhana-completed-three-thousand-runs-in-odis-broke-former-captain-mithali-raj-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W: स्मृति मंधाना के वनडे में तीन हजार रन पूरे, पूर्व कप्तान मिताली राज के इस रिकॉर्ड को तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W: स्मृति मंधाना के वनडे में तीन हजार रन पूरे, पूर्व कप्तान मिताली राज के इस रिकॉर्ड को तोड़ा
Wed, 21 Sep 2022 08:05 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबरी
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 21 Sep 2022 08:05 PM IST
सार
सीरीज के पहले मैच में 91 रन की पारी खेलनी वाली मंधाना ने दूसरे वनडे में 51 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना वनडे में तीन हजार रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। बुधवार (21 सितंबर) को सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह महिला वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ा।
सीरीज के पहले मैच में 91 रन की पारी खेलनी वाली मंधाना ने दूसरे वनडे में 51 गेंद पर 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना वनडे में तीन हजार रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले मिताली और मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर ऐसा कर चुकी हैं।
मंधाना ने करियर की 76वीं पारी में तीन हजार का आंकड़ा पार किया। मिताली ने इसके लिए 88 पारियां खेली थीं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दुनिया में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क (62) और मेग लेनिंग (64) हैं।
विज्ञापन
दूसरे वनडे में इंग्लैंड की कप्तान एमी जोन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में शेफाली वर्मा आउट हो गईं। उन्होंने सात गेंद पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाए। शेफाली को केट क्रॉस ने क्लीन बोल्ड कर दिया। मंधाना ने यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। यास्तिका 34 गेंद पर 26 रन बनाकर चारलोट डीन की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठीं। 20वें ओवर की पहली गेंद पर मंधाना भी पवेलियन लौट गईं। उन्हें सोफी एक्लेस्टोन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया।