फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W: harmanpreet kaurs statement over loosing match against australia know what she said

IND W vs AUS W: 'वो एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं थे', ऑस्ट्रेलिया से मिली हार पर छलका हरमनप्रीत का दर्द

Mon, 14 Oct 2024 12:45 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Oct 2024 12:45 AM IST
सार

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी।

विज्ञापन
IND W vs AUS W: harmanpreet kaurs statement over loosing match against australia know what she said
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ICC

विस्तार

करो या मरो मैच में रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रनों से हराकर उनकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल बना दी है। शारजाह में खेले गए मुकाबले में गत चैंपियन ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी के दौरान भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और +2.223 के नेट रनरेट के साथ अंतिम चार में जगह बना ली। इस मैच में मिली शिकस्त के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने निराशा जताई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पूरी टीम ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

मैच में क्या हुआ?
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट से आगे निकलने के लिए 10.2 ओवर या उससे पहले लक्ष्य का पीछा करना था। वहीं, हारने पर भारत को यह सुनिश्चित करना था कि उनका स्कोर 139 रन से ज्यादा हो वरना उनका नेट रनरेट न्यूजीलैंड से कम हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान का छलका दर्द
मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा- मुझे लगता है कि उनकी पूरी टीम ने योगदान दिया, वे किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं थे। उनके पास कई ऑलराउंडर हैं जिन्होंने योगदान दिया। हमने अच्छी योजना बनाई थी और हम मैच में अंत तक बने थे। लेकिन उन्होंने आसानी से रन नहीं दिये और हमारे लिए रास्ते कठिन हो गए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने राधा यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा- राधा ने बहुत अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया। इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था। हमारे हाथ में जो था, हमने कोशिश की, लेकिन कुछ चीज़ें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। 
विज्ञापन

मैकग्रा ने की अपनी टीम की तारीफ
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी काम नहीं आई। भारत को अंतिम ओवर में 14 रन की जरूरत थी। हरमनप्रीत विकेट पर थीं, लेकिन सदरलैंड के ओवर में भारत ने चार विकेट खोकर मैच गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक कप्तान ताहलिया मैकग्रा ने कहा- हम हर मैच जीतना चाहते थे। भारत ने अच्छी टक्कर दी, लेकिन हमारी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया, मुझे उन पर गर्व है। आज कई खिलाड़ियों की भूमिका अलग थी, लेकिन उन्होंने अपना काम किया। हम लगातार यह बात कर रहे थे कि इस विकेट पर क्या अच्छा स्कोर हो सकता है। हमें पता था कि हमारी बल्लेबाजी में गहराई है और हम पूरी आजादी के साथ खेल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed