फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs zim: third t20i ravi bishnoi catch of brian bennett goes viral, see video

IND vs ZIM: बीच मैदान पर सुपरमैन बने रवि बिश्नोई, लगाई छलांग और लपका कैच, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 10 Jul 2024 08:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 10 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

भारत ने तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिकंदर रजा की टीम एक बार फिर गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुई। 

विज्ञापन
ind vs zim: third t20i ravi bishnoi catch of brian bennett goes viral, see video
हवा में उछलकर कैच पकड़ते रवि बिश्नोई - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 23 रनों से जीत हासिल कर लगातार दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हराया। इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अब इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रवि बिश्नोई सुपरमैन अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि बिश्नोई ने लपका कैच
दरअसल, यह घटना तीसरे ओवर की पहली गेंद की है। ब्रायन बेनेट स्ट्राइकर एंड पर मौजूद थे। आवेश खान ने पहली गेंद फेंकी जिस पर बेनेट ने जोरदार शॉट खेला, लेकिन बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े रवि बिश्नोई ने हवा में उछलकर उनका कैच लपक लिया। बिश्नोई की इस खतरनाक फील्डिंग को देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेनेट इस मैच में सिर्फ चार रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने बनाई 2-1 से बढ़त
भारत ने तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिकंदर रजा की टीम एक बार फिर गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुई। 

मैच में क्या हुआ?
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed