{"_id":"699ecdc2429c0815920c3996","slug":"ind-vs-zim-super-8-t20-world-cup-2026-rinku-singh-join-ahead-of-must-win-clash-sitanshu-kotak-press-conference-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले
Wed, 25 Feb 2026 03:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Feb 2026 03:54 PM IST
सार
टीम इंडिया गुरुवार को सुपर-8 में अपना दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। इससे पहले रिंकू सिंह को लेकर अटकलों का दौर जारी है। बुधवार को टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
रिंकू सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की नजर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच पर है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में अब अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह की उपलब्धता को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह आज शाम तक टीम से चेन्नई में जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
पिता की तबियत बिगड़ने के बाद नोएडा लौटे थे रिंकू
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह पिछले कुछ दिनों से नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। मंगलवार को रिंकू भी पिता का हालचाल जानने के लिए चेन्नई से नोएडा पहुंच गए थे। इसके बाद से उनकी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उपलब्धता को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। वहीं, मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू आज शाम तक टीम से जुड़ सकते हैं।

अभिषेक के फॉर्म पर भी की चर्चा
इस दौरान कोटक ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर भी चर्चा की। दरअसल, मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा है। लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अहमदाबाद में खाता तो खोला, लेकिन 15 रन बनाकर आउट हो गए। इस विषय पर बात करते हुए कोटक ने कहा, बीमारी के बाद अभिषेक शर्मा में मोमेंटम नहीं था लेकिन हमें एक खिलाड़ी पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वह फॉर्म में वापसी से ज्यादा दूर नहीं हैं।