{"_id":"62028425b059123c996aa5d3","slug":"ind-vs-wi-washington-sundar-is-more-effective-than-ravichandran-ashwin-in-odi-and-t20i-claims-former-indian-opener-wasim-jaffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: वनडे और टी20 में रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा असरदार हैं वॉशिंगटन सुंदर, पूर्व भारतीय ओपनर का दावा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: वनडे और टी20 में रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा असरदार हैं वॉशिंगटन सुंदर, पूर्व भारतीय ओपनर का दावा
Tue, 08 Feb 2022 08:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:24 PM IST
सार
अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ अनफिट होने के कारण नहीं चुना गया है। सुंदर ने वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया और पहले वनडे में तीन विकेट लिए। उनके प्रदर्शन को देखकर पूर्व ओपनर वसीम जाफर का मानना है कि वे वनडे और टी20 में अश्विन से ज्यादा असरदार हैं।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल लंबे समय बाद सीमित ओवरों के लिए चुने गए थे। इंग्लैंड दौरे पर वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद अश्विन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया था। अश्विन को वेस्टइंडीज के खिलाफ अनफिट होने के कारण नहीं चुना गया है। सुंदर ने वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया और पहले वनडे में तीन विकेट लिए। उनके प्रदर्शन को देखकर भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर का मानना है कि वे वनडे और टी20 में अश्विन से ज्यादा असरदार हैं।
इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत में जाफर ने भारत के स्पिन विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर को लेकर अपना पक्ष रखा। उनका मानना है कि सुंदर अपने ऑलराउंडर खेल से सीमित ओवरों में अश्विन से ज्यादा आगे हैं। जाफर ने कहा, “यह राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा पर निर्भर करता है कि वे अश्विन के बारे में क्या सोचते हैं। सुंदर आपको गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प देते हैं।”
जाफर ने सुंदर की तारीफ करते हुए कहा, “सुंदर अभी युवा हैं और उनमें काफी क्रिकेट बची हुई है। वे बल्लेबाजी में अश्विन से बेहतर हैं। हालांकि, गेंदबाजी में अभी भी अश्विन उनसे काफी आगे हैं।” जाफर का मानना है कि आईपीएल से यह पता चलेगा कि तमिलनाडु के दोनों ऑफ स्पिनर में कौन आगे है। अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स और सुंदर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया है।
विज्ञापन
जाफर ने कहा, “सबसे छोटे फॉर्मेट (टी20) में अश्विन से आगे सुंदर हैं। वे एक पूर्ण ऑलराउंडर हैं। सुंदर आपको ज्यादा बेहतर विकल्प देते हैं। एक बल्लेबाज, एक गेंदबाज और एक फील्डर के तौर पर वे टी20 में ज्यादा असरदार हैं। अश्विन अपने अनुभव से अभी भी योगदान दे सकते हैं। अगर आईपीएल में उनका प्रदर्शन ठीक रहा तो चयनकर्ता एक बार फिर से उन पर विचार कर सकते हैं।”