फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Veteran Indian spinner Yuzvendra Chahal is on the cusp of achieving a massive T20I record in 3rd match against west indies

IND vs WI: युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका, एक विकेट लेते ही तोड़ देंगे बुमराह का यह बड़ा रिकॉर्ड

Sun, 20 Feb 2022 10:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 20 Feb 2022 10:24 AM IST
सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को दोनों टीमें जीत के साथ खत्म करना चाहेंगी। टीम इंडिया के इरादे क्लीन स्वीप करने के होंगे तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम दौरे पर पहले जीत की तलाश में रहेगी।

विज्ञापन
IND vs WI Veteran Indian spinner Yuzvendra Chahal is on the cusp of achieving a massive T20I record in 3rd match against west indies
जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल - फोटो : social media

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को दोनों टीमें जीत के साथ खत्म करना चाहेंगी। टीम इंडिया के इरादे क्लीन स्वीप करने के होंगे तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम दौरे पर पहले जीत की तलाश में रहेगी। इस मुकाबले में भारत के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी एक खास उपलब्धि अपने नाम करना चाहेंगे।  

विज्ञापन


युजवेंद्र चहल वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। वह इस मामले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ देंगे। दोनों खिलाड़ियों के खाते में इस समय 66 विकेट हैं। हालांकि, बुमराह ने 55 मैच में इतने विकेट लिए हैं जबकि चहल ने 52 मैचों में ही इस आंकड़े को छुआ है। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ किया अच्छा प्रदर्शन
चहल के इस सीरीज की बात करें तो उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं और कुल मिलाकर दो विकेट लिए हैं, ऐसे में अगर उन्हें आखिरी मैच में भी मौका मिलता है तो वह यहां इतिहास रच सकते हैं। वहीं बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टी-20 सीरीज में वह वापसी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले मैच की बात करें तो भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी। भारत ने विराट कोहली (52) और ऋषभ पंत (52*) की मदद से 186 रन बनाए और फिर गेंदबाजों के दम पर वेस्टइंडीज को 178 रन के स्कोर पर रोक दिया। 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष पांच भारतीय 

  • जसप्रीत बुमराह: 66 विकेट
  • युजवेंद्र चहल: 66 विकेट 
  • रविचंद्रन अश्विन: 61 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार: 55 विकेट
  • रविंद्र जडेजा: 46 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed