फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Test 2023 India Cricket Team Top Bowlers against West Indies for Test Series

IND vs WI: वेस्टइंडीज में भारतीय तेज गेंदबाजों की परीक्षा, शमी-बुमराह की गैरमौजूदगी में इन पर रहेगा दारोमदार

Wed, 12 Jul 2023 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jul 2023 01:41 PM IST
सार

भारत के पास सिराज के अलावा 12 साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में वापसी करने वाले 31 वर्षीय जयदेव उनादकट, चोट से वापसी कर रहे नवदीप सैनी, युवा मुकेश कुमार और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी के विकल्प हैं।

विज्ञापन
IND vs WI Test 2023 India Cricket Team Top Bowlers against West Indies for Test Series
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के सामने पेस बैटरी के चयन को लेकर दुविधा है। बीते एक दशक में विदेशी धरती पर भारतीय टीम की सफलता में उसके तेज गेंदबाजों का बड़ा हाथ रहा है, लेकिन इस दौरे पर ऐसा नहीं है। उसके पास मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज नहीं है। वहीं, मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग पक्का है। ऐसे में बाकी बचे दो स्थानों के लिए चार पेसर्स के बीच जंग है। हालांकि, वेस्टइंडीज कि पिचों का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए भारतीय टीम तीन स्पिनर्स और दो पेसर्स के साथ भी मैदान पर उतर सकती है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

सिराज हैं सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज
भारतीय टीम की निर्भरता 19 टेस्ट मैच खेल चुके मोहम्मद सिराज पर ज्यादा है। इस दौरे पर भारत के पास सिराज के अलावा 12 साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में वापसी करने वाले 31 वर्षीय जयदेव उनादकट, चोट से वापसी कर रहे नवदीप सैनी, युवा मुकेश कुमार और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर तेज गेंदबाजी के विकल्प हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज का डोमिनिका में खेलना पक्का है। शार्दुल, जयदेव, नवदीप और मुकेश में से दो तेज गेंदबाज प्लेइंग-11 में लिए जाने हैं। शार्दुल बॉलिंग में पेस वैरिएशन के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। ऐसे में वह दूसरे पेसर हो सकते हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के कारण नंबर तीन गेंदबाज के रूप में उनादकट का पलड़ा भारी लग रहा है। उनके और मुकेश में तीसरे गेंदबाज के रूप में टक्कर हो सकती है। बंगाल के पेसर मुकेश का हाल फिलहाल में घरेलू टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन शानदार रहा है। जिस तरह से उन्हें प्रमोट किया जा रहा है, उसे देखकर उनादकट पर तरजीह दे दी जाए तो हैरानी नहीं होगी।



विज्ञापन

कैसा है वेस्टइंडीज का ट्रैक रिकॉर्ड?

वेस्टइंडीज की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों को मदद के लिए जानी जाती है। कैरिबियाई पिचों पर पेस वैरिएशन गेंदबाजों का सबसे बड़ा हथियार होता है। पिछले पांच वर्षों में वेस्टइंडीज में टेस्ट में कुल 557 विकेट गिरे हैं। इनमें से तेज गेंदबाजों ने 447 और स्पिनर्स ने 110 विकेट लिए हैं। यानी पिछले कुछ वर्षों में भी तेज गेंदबाज वहां हावी रहे हैं।

वहीं, पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो भी तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। विंडीज में कुल 347 विकेट (टेस्ट में) गिरे हैं। इसमें से तेज गेंदबाजों ने 293 और स्पिनर्स ने 54 विकेट लिए हैं। ऐसे में टीम इंडिया के तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने के चांसेस ज्यादा हैं। 

डोमिनिका का ट्रैक रिकॉर्ड

हालांकि, डोमिनिका का ट्रैक रिकॉर्ड कुछ और ही कहता है। डोमिनिका के विंडसोर पार्क स्टेडियम में पहला टेस्ट जुलाई 2011 में वेस्टइंडीज और भारत के बीच ही खेला गया था, जो कि ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इस मैदान पर अब तक कुल पांच टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें 167 विकेट गिरे हैं। इनमें से तेज गेंदबाजों ने 80 विकेट लिए, जबकि स्पिनर्स ने 87 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज की पिचें पिछले कुछ वर्षों में और स्लो होती जा रही हैं, जहां गेंद रुक-रुककर आती है। तीसरी और चौथी पारी के दौरान पिच में दरारें आ जाती हैं, जिससे स्पिनर्स को काफी फायदा मिलता है। ऐसे में भारतीय टीम अपने तीन मुख्य स्पिनर्स- रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ भी मैदान पर उतरने की रणनीति बना सकती है। हालांकि, इसकी उम्मीद बहुत कम है।

ऐसी हो सकती है पहले टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा/अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार/जयदेव उनादकट।

डोमिनिका में दो टेस्ट तीन दिन में खत्म हुए

डोमिनिका की खास बात यह भी है कि इस मैदान पर भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2011 में खेले गए पहले टेस्ट को छोड़ दें तो बाकी चारों टेस्ट का नतीजा आया है। वेस्टइंडीज ने यहां पांच टेस्ट खेले हैं और सिर्फ एक में जीत सकी है। इस मैदान पर पांच में से दो टेस्ट का नतीजा तो तीन दिनों में निकल गया। वहीं, तीन टेस्ट पांच दिन तक चले।

डोमिनिका में खेले गए टेस्ट मैच
मैच नतीजा अंतर साल
WI vs IND ड्रॉ - 2011
WI vs AUS ऑस्ट्रेलिया 75 रन 2012
WI vs ZIM वेस्टइंडीज पारी और 65 रन 2013
WI vs AUS ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट 2015
WI vs PAK पाकिस्तान 101 रन 2017

2002 से वेस्टइंडीज में कोई टेस्ट नहीं हारा भारत
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के लिए यह भारत की पहली टेस्ट सीरीज है। हालांकि, भारत 2002 के बाद से वेस्टइंडीज में कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। ऐसे में नई पेस बैटरी पर उम्मीदों का भार ज्यादा रहेगा। 

IND vs WI Test 2023 India Cricket Team Top Bowlers against West Indies for Test Series
वेस्टइंडीज में भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम: क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, तेजनारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed