फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Rohit Sharma laughed during press conference for Kohli lack of confidence question Indian captain gave a funny answer

IND vs WI: कोहली में 'आत्मविश्वास की कमी' के सवाल पर रोहित शर्मा को आई हंसी, भारतीय कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 12 Feb 2022 09:36 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Feb 2022 09:36 AM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज निराशाजनक रही है। वे तीन पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए। पहले मैच में कोहली ने आठ और दूसरे में 18 रन बनाए थे। तीसरे मुकाबले तो विराट खाता भी नहीं खोल पाए।

विज्ञापन
IND vs WI Rohit Sharma laughed during press conference for Kohli lack of confidence question Indian captain gave a funny answer
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज निराशाजनक रही है। वे तीन पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए। पहले मैच में कोहली ने आठ और दूसरे में 18 रन बनाए थे। तीसरे मुकाबले तो विराट खाता भी नहीं खोल पाए। शुक्रवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद कप्तान रोहित शर्मा से कोहली के फॉर्म के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे मुकाबले में 96 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विराट के फॉर्म को लेकर रोहित से सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या विराट में आत्मविश्वास की कमी है? क्या उन्हें आत्मविश्वास की जरूरत है? सवाल सुनने के बाद रोहित हंसने लगे। उन्होंने जवाब देते हुए कहा- विराट को आत्मविश्वास की जरूरत है? कैसी बात कर रहे हैं आप।
विज्ञापन


रोहित ने इसके आगे कहा- मुझे लगता है कि शतक नहीं लगाना अलग बात है। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेले थे। तीन मैच में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे। मुझे कुछ भी गलत नहीं दिखाई दे रहा है और टीम प्रबंधन बिल्कुल भी उन्हें लेकर चिंतित नहीं है। मध्यक्रम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उसने सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने सीरीज में कई प्रयोग किए हैं। टीम जैसा चाहती थी वैसा ही हुआ। कप्तान के तौर पर कोहली का युग समाप्त हुआ। इसके बाद टीम इंडिया में की बदलाव हुए। रोहित से जब ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब हम खेलते हैं तो ऐसी चीजें होती रहती हैं। हमें यह पता है कि हम देश के लिए उच्च स्तर पर खेल रहे हैं। लोगों की निगाहें हमारें ऊपर होती हैं। हम सबको यह पता होता है कि किन चीजों पर ध्यान केंद्रीत करना है।


भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं सीरीज अपने नाम की है। उसे पिछली बार हार 2006 में मिली थी। टीम इंडिया ने पहली बार वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया है। वनडे सीरीज के बाद 16 फरवरी से दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed