{"_id":"64a6714ec9b683af9b00362d","slug":"ind-vs-wi-kkr-star-nitish-rana-heartbroken-after-not-being-selected-in-indian-t20-team-posted-cryptic-post-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: 'बुरे दिन...', भारतीय टी20 टीम में नहीं हुआ चयन तो KKR के स्टार का टूटा दिल, किया क्रिप्टिक पोस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: 'बुरे दिन...', भारतीय टी20 टीम में नहीं हुआ चयन तो KKR के स्टार का टूटा दिल, किया क्रिप्टिक पोस्ट
Thu, 06 Jul 2023 01:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:16 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम में सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। वहीं, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। भारत को वेस्टइंडीज में पांच टी20 मैच की सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
रिंकू सिंह और नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में आईपीएल के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को नहीं चुना गया। कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए मैच फिनिश करने वाले रिंकू सिंह, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ और पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिल सकी। यहां तक कि कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कार्यवाहक कप्तान नीतीश राणा को भी नहीं चुना गया।
आईपीएल के पिछले सीजन में नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में कोलकाता का नेतृत्व करने वाले नीतीश राणा टीम में नहीं चुने जाने से काफी निराश हैं। उनका दिल टूट गया है। राणा ने टीम चयन के बाद सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। भारत के लिए एक वनडे और दो टी20 मैच खेलने वाले नीतीश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था, ''बुरे दिन अच्छे दिनों का निर्माण करते हैं।''

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मिलेगा मौका?
आईपीएल में कोलकाता के लिए नंबर पांच और छह पर मैच फिनिश करने की क्षमता से सबको प्रभावित करने रिंकू सिंह को भी नहीं चुना गया है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में एक हफ्ते का अंतर है। ऐसे में रिंकू के अलावा जितेश शर्मा और ऋतुराज को मौका मिल सकता है। इनदोनों के अलावा राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा को भी जगह दी जा सकती है।

विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली और रोहित शर्मा फिर टीम में नहीं
वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गई टीम में सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं मिली है। वहीं, तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। भारत को वेस्टइंडीज में पांच टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। भारत ने आखिरी टी20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में खेली थी। इस सीरीज में शामिल छह खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया गया है। आईपीएल 2023 में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद जीतेश शर्मा अपनी जगह बचाने में नाकाम रहे हैं। वहीं, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी और दीपक हुड्डा को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।