{"_id":"61e87732ac8eea6e230d723a","slug":"ind-vs-wi-ahmedabad-and-kolkata-likely-to-host-india-home-series-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: कोलकाता और अहमदाबाद कर सकते हैं वेस्टइंडीज की मेजबानी, फरवरी में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आएगी विंडीज टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: कोलकाता और अहमदाबाद कर सकते हैं वेस्टइंडीज की मेजबानी, फरवरी में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आएगी विंडीज टीम
Thu, 20 Jan 2022 02:10 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:10 AM IST
सार
वेस्टइंडीज के साथ फरवरी में होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता के ईडन गार्डन और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौपीं जा सकती है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए छह से 20 फरवरी से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को कई आयोजन स्थलों की बजाय दो स्थानों पर समेटने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के साथ फरवरी में होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता के ईडन गार्डन और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौपीं जा सकती है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए छह से 20 फरवरी से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को कई आयोजन स्थलों की बजाय दो स्थानों पर समेटने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में बीसीसीआई की टूर एवं फिक्सचर कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कोलकाता और अहमदाबाद को सभी छह मुकाबलों की मेजबानी देने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है। बोर्ड एक से दो दिन में दौरे के आयोजन स्थलों की आधिकारिक घोषणा कर देगा। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार छह, नौ और 12 फरवरी को वनडे मैच अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में जबकि टी-20 मुकाबले 15, 18 और 20 फरवरी को कटक, विशाखापत्तनम और त्रिवेंद्रम में खेले जाने हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में है और यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन