{"_id":"6204b2146815b565de1af29b","slug":"ind-vs-wi-2nd-odi-rohit-sharma-angry-with-yuzvendra-chahal-scolded-him-saying-bhaag-kyu-nahi-raha","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: चहल की इस हरकत पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, बीच मैदान लगाई फटकार, कहा- चल उधर भाग, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: चहल की इस हरकत पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, बीच मैदान लगाई फटकार, कहा- चल उधर भाग, देखें VIDEO
Thu, 10 Feb 2022 12:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:05 PM IST
सार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार दो वनडे मैच जीत लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 44 रन से बाजी मारी और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। रोहित इस मैच में बतौर बल्लेबाज फेल रहे लेकिन कप्तानी में उन्होंने काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : screengrab from twitter@theprayagtiwari
विस्तार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने लगातार दो वनडे मैच जीत लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 44 रन से बाजी मारी और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। रोहित इस मैच में बतौर बल्लेबाज फेल रहे लेकिन कप्तानी में उन्होंने काफी प्रभावित किया। उन्होंने 237 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए शानदार तरीके से फील्डिंग लगाने के साथ-साथ समय-समय पर गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए।
विज्ञापन
रोहित अक्सर मैदान पर शांत रहते हैं लेकिन इस मुकाबले में एक समय ऐसा आया जब वह थोड़ा चिंतित और गुस्से में दिखे। इस दौरान फील्डिंग को लेकर उन्होंने युजवेंद्र चहल को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
दरअसल मैच के 45वें ओवर में वेस्टइंडीज की टीम आठ विकेट खोकर 190 रन बना चुकी थी और उसकी तरफ से ओडीन स्मिथ काफी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में दो छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में टीम इंडिया थोड़ा दबाव में नजर आ रही थी। तब रोहित ने वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी पर लगाया और फील्डिंग सेट करने लगे। इसी दौरान उन्होंने चहल को बाउंड्री की तरफ पीछे जाने के लिए कहा लेकिन युजवेंद्र वहां थोड़े सुस्त नजर आए। इसी बात को लेकर रोहित भड़क गए और कहा, "क्या हुआ तेरे को, भाग क्यों नहीं रहा ठीक से? चल उधर भाग"।
विज्ञापन
Mumbai ka launda Rohit sharma 😂😭😂😭😂😭😂pic.twitter.com/G2fBml8Fd2
— Prayag (@theprayagtiwari) February 9, 2022
रोहित की ये बातें स्टंप माइक में कैद हो गई जिसका वीडियो सामने आने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वैसे बता दें कि रोहित और चहल के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की खिंचाई करते दिख जाते हैं।