फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st Test Day 2 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats

IND vs WI: दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम, राहुल-जुरेल और जडेजा ने जड़े शतक; अब तक 286 रनों की बढ़त

Fri, 03 Oct 2025 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 05:04 PM IST
सार

IND vs WI 1st Test Highlights Day 2: भारत के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े जिससे टीम ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए। भारत ने इस तरह अब तक 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
IND vs WI 1st Test Day 2 Highlights: India vs West Indies Match Key Highlights Analysis Record and Stats
राहुल, जुरेल और जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना दम दिखाया। भारत के लिए केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े जिससे टीम ने दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में पांच विकेट पर 448 रन बनाए। भारत ने इस तरह अब तक 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय जडेजा 176 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 104 रन और वाशिंगटन सुंदर नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने दो विकेट, जबकि जेडन सील्स, जोमेल वारिकन और खैरी पियरे को एक-एक सफलता मिली है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने दूसरे दिन दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और आज 327 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। भारत को शुभमन गिल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के रूप में तीन झटके लगे। यशस्वी जायसवाल (36) और साई सुदर्शन (7) गुरुवार को ही पवेलियन लौट गए थे। वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारत के लिए जहां पहले दिन गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया था, वहीं दूसरे दिन बल्लेबाजों का बोलबाला रहा। 
विज्ञापन


राहुल के बल्ले से करीब नौ साल बाद घरेलू जमीन पर निकला शतक
गिल और राहुल ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की शुरुआत की। शुभमन गिल ने जहां अर्धशतक लगाया, वहीं राहुल ने पहले सत्र में शतक पूरा किया। गिल पचासा लगाने के बाद क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके और 50 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान राहुल के बल्ले से करीब नौ साल बाद घरेलू जमीन पर टेस्ट निकला।  राहुल ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। भारतीय सरजमीं पर उनका दूसरा टेस्ट शतक रहा। उन्होंने 190 गेंदों पर शतक पूरा किया। लंच ब्रेक के बाद राहुल अपनी लय बरकरार नहीं रख सके और उन्हें वॉरिकन ने कैच आउट कराया। राहुल 197 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुरेल-जडेजा की शानदार साझेदारी
राहुल और गिल के पवेलियन लौटने के बाद जुरेल और जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। इस दौरान जुरेल के बल्ले से करियर का पहला टेस्ट शतक निकला। जुरेल टेस्ट में सैकड़ा जड़ने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बने। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से पांच खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही अपने करियर का पहला शतक लगाया है। जुरेल से पहले विजय मांजरेकर, फारुख इंजीनियर, अजय रात्रा और ऋद्धिमान साहा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट लगाया था। जुरेल और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी हुई जिसे पियरे ने जुरेल को आउट कर तोड़ा। जुरेल 210 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 125 रन बनाकर आउट हुए। 


जडेजा ने लगाया छठा शतक
जुरेल के आउट होने के बाद जडेजा ने भी गियर बदला और तेजी से खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। जडेजा ने शतक लगाने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में बल्ले को तलवार की लहराकर जश्न मनाया। जडेजा स्टंप्स तक क्रीज पर टिके रहे और दूसरे दिन नाबाद रहकर पवेलियन लौटे। जडेजा और सुंदर की कोशिश तीसरे दिन भारत की बढ़त को और विशाल करने पर टिकी होंगी, जबकि अगर वेस्टइंडीज को मैच में वापसी करनी है तो भारतीय टीम की पारी जल्द ऑलआउट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed