फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st t20 match West Indies and India fined by ICC for slow over rate

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में हार के बाद भारत को एक और झटका! आईसीसी ने इस कारण ठोका जुर्माना

Fri, 04 Aug 2023 05:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Aug 2023 05:55 PM IST
सार

पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। टीम इंडिया 150 रन के आसान लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन
IND vs WI 1st t20 match West Indies and India fined by ICC for slow over rate
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (तीन अगस्त) को शुरू हुई। पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने चार रन से रोमांचक जीत हासिल की। यह भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200वां मैच था। टीम इंडिया इस मुकाबले को यादगार नहीं बना पाई। इस हार के बाद भारतीय टीम को एक और झटका लगा। आईसीसी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम पर जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं, मैच जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम भी इससे नहीं बच पाई।
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर गति के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि जहां भारत न्यूनतम ओवर गति से एक ओवर कम करने का दोषी था, वहीं वेस्टइंडीज दो ओवर पीछे था। उसने कहा, "न्यूनतम ओवर गति से एक ओवर कम होने के कारण भारत पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, न्यूनतम ओवर गति से दो ओवर कम करने के लिए वेस्टइंडीज पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने हार्दिक पंड्या और रोवमैन पॉवेल की टीमों को क्रमशः एक और दो ओवर कम होने के कारण सजा दी।"
विज्ञापन

IND vs WI 1st t20 match West Indies and India fined by ICC for slow over rate
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक और पॉवेल ने स्वीकार की गलती
खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। आईसीसी ने कहा कि खिलाड़ियों को आवंटित समय में उनकी टीम द्वारा पूरे ओवर फेंकने में विफल रहने पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जो मैच फीस की 50 प्रतिशत की सीमा के अधीन है।" आईसीसी ने कहा कि आगे की सुनवाई आवश्यक नहीं थी क्योंकि हार्दिक और पॉवेल ने अपराधों के लिए प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया।

IND vs WI 1st t20 match West Indies and India fined by ICC for slow over rate
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI/Twitter
मैच में क्या हुआ?
विंडीज कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। टीम इंडिया 150 रन के आसान लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed