फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Why Rohit Sharma declared the innings Ravindra Jadeja revealed after missing double century and dedicated a century to brother in law

IND vs SL: रोहित ने क्यों घोषित की पारी? दोहरे शतक से चूकने पर जडेजा का खुलासा, इस शख्स को समर्पित किया शतक

Sat, 05 Mar 2022 06:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Mar 2022 06:45 PM IST
सार

मैच के दूसरे दिन शनिवार को कप्तान रोहित शर्मा ने आठ विकेट पर 574 रन के स्कोर पर भारत की पारी को घोषित करने का फैसला किया। उस समय रवींद्र जडेजा 175 रन बनाकर क्रीज पर थे। रोहित के फैसले के कारण जडेजा दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

विज्ञापन
IND vs SL Why Rohit Sharma declared the innings Ravindra Jadeja revealed after missing double century and dedicated a century to brother in law
रवींद्र जडेजा - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक अजीब सा वाकया देखने को मिला। मैच के दूसरे दिन शनिवार (पांच मार्च) को कप्तान रोहित शर्मा ने आठ विकेट पर 574 रन के स्कोर पर भारत की पारी को घोषित करने का फैसला किया। उस समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 175 रन बनाकर क्रीज पर थे। रोहित के फैसले के कारण जडेजा अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाने से चूक गए।
विज्ञापन


इसके बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की आलोचना होने लगी। लोगों ने उनकी तुलना मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ से की। द्रविड़ ने 29 मार्च 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में उस समय पारी घोषित करने का फैसला किया था जब सचिन तेंदुलकर 194 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने इस बात का खुलासा किया कि क्यों रोहित ने उस समय पारी घोषित की थी।
विज्ञापन


जडेजा ने कहा, "टीम प्रबंधन को मैंने पारी घोषित करने के लिए कहा था, क्योंकि उस समय श्रीलंकाई खिलाड़ी थके हुए थे। इसका फायदा हम उठा सकते थे। हमारे पास उन्हें आउट करने का बेहतरीन मौका था।" जडेजा का यह अनुमान सटीक बैठा। श्रीलंकाई खिलाड़ी पहली पारी में असहज दिखे। उन्होंने अपने चार विकेट 108 रन पर गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को आउट किया। उन्होंने 28 रन बनाए। कप्तान के अलावा श्रीलंका के लहिरू थिरिमाने 17 रन बनाकर अश्विन, एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर बुमराह और धनंजय डी सिल्वा एक रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए।

जडेजा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपना शतक अपने साले को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "मैं अपना शतक अपने साले को समर्पित कर रहा हूं। उन्होंने कई बार मुझसे कहा है कि अगर मैं अगली बार शतकीय पारी खेलता हूं तो मुझे अपना शतक उन्हें समर्पित करना चाहिए।"


भारत के लिए पहली पारी में जडेजा के अलावा ऋषभ पंत ने 96 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 61, हनुमा विहारी ने 58, विराट कोहली ने 45, मयंक अग्रवाल ने 29, श्रेयस अय्यर ने 27 और मोहम्मद शमी ने नाबाद 20 रन बनाए। जयंत यादव दो रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो और एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed