{"_id":"65427d6834f2d6340e043208","slug":"ind-vs-sl-wc-2023-33rd-match-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-world-cup-india-vs-sri-lanka-2023-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Live Streaming: विश्व कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, जानें फ्री में कब-कहां देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Live Streaming: विश्व कप में भारत के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, जानें फ्री में कब-कहां देखें मैच
Thu, 02 Nov 2023 02:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:35 PM IST
सार
India vs Sri Lanka World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारत का सफर इस विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए उतरेगी। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराया है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत विश्व कप में अपना सातवां मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेल रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उसके सामने श्रीलंका की चुनौती है। इसी स्टेडियम में 12 साल पहले 2011 में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीता था। भारतीय टीम की नजर उसके खिलाफ विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। 2011 और 2019 में भारत को जीत मिली थी।
भारत का सफर इस विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। उसने अपने सभी छह मैच जीते हैं और उसके खाते में 12 अंक है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए उतरी है। उसने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को हराया है।

कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका को मिली है सिर्फ दो जीत
श्रीलंका की बात करें तो उसे छह मैचों में दो जीत मिली है। उसने नीदरलैंड और इंग्लैंड को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप में हेड टू हेड
विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच नौ मैच खेले गए हैं। दोनों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। श्रीलंका ने 1979, 1996 (दो बार) और 2007 में जीत हासिल की है। भारत को 1999, 2003, 2011 और 2019 में जीत मिली है।

हम विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कब खेला जा रहा है?
भारत बनाम श्रीलंका मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेला जा रहा है।
विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम श्रीलंका मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कब खेला जा रहा है?
भारत बनाम श्रीलंका मैच गुरुवार (दो नवंबर) को खेला जा रहा है।
विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम श्रीलंका मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच कितने बजे शुरू हुआ?
भारत बनाम श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे हुई। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंड़िस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

विश्व कप में भारत बनाम श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।