फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SL Third T20I records stats most defeat in T20I Suryakumar yadav bags POTS Award sixth time in T20

IND vs SL: श्रीलंका के नाम टी20 में दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में कोहली से एक कदम पीछे सूर्यकुमार

Wed, 31 Jul 2024 01:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 31 Jul 2024 01:03 PM IST
सार

भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया जहां भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा। 

विज्ञापन
Ind vs SL Third T20I records stats most defeat in T20I Suryakumar yadav bags POTS Award sixth time in T20
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम ने मंगलवार की देर रात श्रीलंका को तीसरे टी20 मुकाबले में सुपर ओवर में हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन श्रीलंका टीम के साथ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया जहां भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा। 
विज्ञापन

 

भारतीय टीम की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 50 रन से भी कम के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराई और भारत क्लीन स्वीप करने में सफल रहा। यह पहली बार है जब भारत ने 50 रन से भी कम के स्कोर पर पांच विकेट गंवाने के बाद कोई टी20 मुकाबला जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी श्रीलंका
श्रीलंका की टीम इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। श्रीलंका अब तक इस प्रारूप में 105 मुकाबले हार चुकी है जिसमे सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है। श्रीलंका ने इस मामले में बांग्लादेश को पीछे छोड़ा जो 104 मुकाबले हार चुकी है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल है। वेस्टइंडीज ने टी20 में 101, जिम्बाब्वे ने 99 और न्यूजीलैंड ने भी 99 मैच गंवाए हैं। 
विज्ञापन

टी20 में श्रीलंका के खिलाफ 22 मैच जीत चुका है भारत
भारत और श्रीलंका के बीच 32 टी20 मैच हुए हैं जिसमें से भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं जिसमें सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है। श्रीलंका ऐसी टीम है जिसके खिलाफ भारत ने सर्वाधिक टी20 मुकाबले जीते हैं। टी20 में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में शीर्ष पर पाकिस्तान है जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 मैचों में 23 बार जीत दर्ज की है। वहीं, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 31 टी20 मैचों में 21 बार मात दी है, जबकि भारत ऑस्ट्रेलिया को 20 बार हरा चुका है। 

टी20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले दूसरे भारतीय बने सूर्यकुमार
भारतीय टीम के नवनियुक्त टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। यह पांचवीं बार है जब सूर्यकुमार को टी20 में यह अवॉर्ड मिला है। भारत के लिए सूर्यकुमार से ज्यादा बार सिर्फ विराट कोहली ने इस प्रारूप में यह पुरस्कार जीता है। कोहली छह बार प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीत चुके हैं। ओवरऑल शाकिब अल हसन और डेविड वॉर्नर ने भी पांच-पांच बार टी20 में यह पुरस्कार जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed