{"_id":"66a0fee8e5a7270b1d0e1992","slug":"ind-vs-sl-krishnamachari-srikkanth-spoke-on-hardik-not-got-captaincy-spoke-over-statement-of-gambhir-agarkar-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: हार्दिक को नहीं मिली कप्तानी तो भड़के श्रीकांत, गंभीर-अगरकर के बयान पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: हार्दिक को नहीं मिली कप्तानी तो भड़के श्रीकांत, गंभीर-अगरकर के बयान पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
Wed, 24 Jul 2024 06:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:47 PM IST
सार
अगरकर ने बताया था कि हार्दिक की फिटनेस और सूर्यकुमार यादव को लेकर ड्रेसिंग रूम से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सूर्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
गंभीर-अगरकर-पांड्या
- फोटो : PTI/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई को होगा। भारतीय टीम पल्लेकेले पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी नहीं सौंपने को लेकर गंभीर और अगरकर के तर्क पर असहमति जताई है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार, रोहित और हार्दिक
- फोटो : BCCI
हार्दिक की जगह सूर्या को मिली टीम की कमान
आगामी टी20 सीरीज में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में खेलती नजर आएगी। इसकी घोषणा हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने की थी। हालांकि, रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को टी20 टीम की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन बोर्ड के फैसले ने प्रशंसकों को चौंका दिया।

हार्दिक और सूर्या
- फोटो : BCCI
हार्दिक को क्यों नहीं मिली कप्तानी?
वहीं, 22 जुलाई (सोमवार) को श्रीलंका के खिलाफ रवाना होने से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने इस फैसले की वजह का खुलासा किया था। अगरकर ने बताया था कि हार्दिक की फिटनेस और सूर्यकुमार यादव को लेकर ड्रेसिंग रूम से मिले फीडबैक को ध्यान में रखते हुए टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सूर्या को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

हार्दिक पांड्या
- फोटो : ICC/T20 World Cup
श्रीकांत ने जताई असहमति
हालांकि, पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इस तर्क से असहमति जताई। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे ड्रेसिंग रूम के फीडबैक से गए हैं। यह शायद आईपीएल से आया होगा। फिटनेस एक ऐसी चीज है जिससे मैं सहमत नहीं हूं। उन्होंने पूरा आईपीएल खेला। उन्होंने गेंदबाजी भी की। हां, हो सकता है कि उन्होंने (आईपीएल में) अच्छा प्रदर्शन न किया हो। यह एक और मुद्दा है। मुंबई इंडियंस क्वालिफाई नहीं कर पाई। विश्व कप में, वह उप-कप्तान थे और उन्होंने अच्छा खेला। इसलिए, फिटनेस एक ऐसी चीज है जिससे मैं सहमत नहीं हूं।"

गंभीर और अगरकर
- फोटो : PTI
अगरकर-गंभीर के तर्क से संतुष्ट नहीं हुए श्रीकांत
अजीत अगरकर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि उन्हें नेतृत्व कौशल के बारे में ड्रेसिंग रूम से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, श्रीकांत ने इस तर्क पर सहमत नहीं जताई। उन्हें कहा, "सूर्यकुमार एक बेहतरीन कप्तान हो सकते हैं, लेकिन "ड्रेसिंग रूम से प्रतिक्रिया? मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। हां, सूर्यकुमार में कप्तान बनने के गुण हैं। मैं इससे सहमत हूं। वह एक बहुत अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। लेकिन हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में हटाने के कारण तर्क के मामले में गोलमोल हैं।"