फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Jasprit Bumrah comment on challenge of Day-Night Test and kuldeep yadav before Bengaluru test against sri lanka

IND vs SL: बेंगलुरु टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह ने बताई डे-नाइट टेस्ट की चुनौती, कुलदीप को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
सार

बेंगलुरु टेस्ट से एक दिन पहले भारत के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलते समय मानसिक तौर पर सामंजस्य बिठाना होता है लेकिन कोई तय मानदंड नहीं है क्योंकि अब तक खेले गए दिन-रात के तीनों टेस्ट में हालात अलग-अलग थे। 

विज्ञापन
IND vs SL Jasprit Bumrah comment on challenge of Day-Night Test and kuldeep yadav before Bengaluru test against sri lanka
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में शनिवार (12 मार्च) से खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। बेंगलुरु टेस्ट से एक दिन पहले भारत के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलते समय मानसिक तौर पर सामंजस्य बिठाना होता है लेकिन कोई तय मानदंड नहीं है क्योंकि अब तक खेले गए दिन-रात के तीनों टेस्ट में हालात अलग-अलग थे। 
विज्ञापन


बुमराह ने कहा, ‘पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर हमें हालात के अनुरूप तेजी से ढलना होगा। हमने गुलाबी गेंद से ज्यादा नहीं खेला है। जब भी खेला है तो हालात अलग-अलग रहे हैं तो कोई तय मानदंड नहीं है। जो कुछ भी थोड़ा बहुत अनुभव है और जो फीडबैक मिला है, उसके आधार पर ही उन चीजों पर काम कर सकते हैं जो आपके नियंत्रण में हैं।’ उन्होंने कहा कि मोहाली टेस्ट के दौरान भी टीम ने गुलाबी गेंद से वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया था।
विज्ञापन


अक्षर को मिल सकता है मौका 
यह पूछने पर कि टीम तीन स्पिनरों या तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी, बुमराह ने कहा कि आखिरी बार पिच का मुआयना करने के बाद ही टीम संयोजन पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमने पिच देखी है लेकिन अंतिम मुआयना करने के बाद ही संयोजन के बारे में तय किया जाएगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

समझा जा रहा है कि जयंत यादव की जगह अक्षर पटेल को उतारा जा सकता है। बुमराह ने हालांकि इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘अक्षर पिछली शृंखला में भी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने काफी योगदान दिया। वह चोटिल था लेकिन अब फिट हो चुके हैं। टीम संयोजन को लेकर बात की जाएगी। वह हमारे लिए उपयोगी खिलाड़ी है।’

कुलदीप को आईपीएल से पहले आराम 
बुमराह ने यह भी कहा कि कुलदीप यादव को टीम से बाहर नहीं किया गया बल्कि आराम दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘वह लंबे समय से बबल में था और घर नहीं गया था। उसके इस मैच में खेलने की संभावना कम ही थी तो उसे आराम दिया गया है ताकि आईपीएल से पहले वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके।’


बुमराह ने कहा, ‘हमें गुलाबी गेंद से फील्डिंग, गेंदबाजी या बल्लेबाजी की आदत नहीं है। हम गुलाबी गेंद से नहीं खेलते हैं। दूधिया रोशनी में क्षेत्ररक्षण करते हुए कई सामंजस्य बिठाने पड़ते हैं । हम अभी भी इस प्रारूप में नए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed