फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Indian women's team beat Sri Lanka by 34 runs in first T20, Jemima became player of the match

IND vs SL: भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में श्रीलंका को 34 रन से हराया, जेमिमा बनी प्लेयर ऑफ द मैच

Fri, 24 Jun 2022 10:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 10:46 AM IST
सार

भारतीय गेंदबाजों ने 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को शुरुआत से ही दबाव में रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाती रहीं।

विज्ञापन
IND vs SL Indian women's team beat Sri Lanka by 34 runs in first T20, Jemima became player of the match
जेमिमाह रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में 34 रन से हराकर बृहस्पतिवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त ले ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (31) और प्लेयर ऑफ द मैच जैमिमा रोड्रिग्रेज (36*) की उपयोगी पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए। 
विज्ञापन


इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ स्पिनर राधा यादव (2/22) ने शानदार गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया और 5 विकेट पर 104 रन ही बना सकीं। भारत की ओर से दीप्ति, पूजा और शेफाली ने 1-1 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 17 रन पर ही भारत के दो विकेट गिर गए। स्मृति मंधाना (1) और मेघना (0) सस्ते में पवेलियन लौट गईं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (22) ने शेफाली का अच्छा साथ दिया और टीम को 50 का आंकड़ा पार कराया। दोनों के आउट होने के बाद जैमिमा ने रिचा (11) और पूजा (14) के साथ छोटो-छोटी महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम का स्कोर 138 रन तक पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैमिमा ने 27 गेंद में तीन चौके और एक छक्का लगाया। 139 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को शुरुआत से ही दबाव में रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाती रहीं। 54 रन तक आते-आते श्रीलंकाई टीम अपने 4 विकेट खो चुकी थीं। कविशा दिलहारी की 47 रन की नाबाद पारी की बदौलत टीम जैसे-तैसे 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी। अब दूसरा टी-20 मैच 25 जून को दांबुला में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed