फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Indian women's cricket team's second match against Sri Lanka today, Team India would like to win the series

IND vs SL: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का श्रीलंका से दूसरा मैच आज, सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया

Mon, 04 Jul 2022 12:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Jul 2022 12:38 AM IST
सार

पहले वनडे में कम स्कोर का पीछा करते हुए शीर्ष क्रम चरमरा गया। हरमनप्रीत, हरलीन देओल, दीप्ति, पूजा वस्त्राकर वाले मध्यक्रम ने शुरुआती मुकाबले में भारत को जीत तक पहुंचाया।

विज्ञापन
IND vs SL: Indian women's cricket team's second match against Sri Lanka today, Team India would like to win the series
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को होने वाले दूसरे मैच में जीत से तीन मैचों की वनडे शृंखला अपने नाम करना चाहेगी और साथ ही अपने शीर्ष क्रम विशेषकर सलामी बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाएगी।
विज्ञापन

 

स्मृति-शेफाली से फॉर्म वापसी की उम्मीद
इससे पहले हुई टी-20 शृंखला 2-1 से अपने नाम करने के बाद भारत ने कम स्कोर वाले पहले मैच में 72 गेंद रहते चार विकेट से जीत दर्ज कर वनडे शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली थी। इस आसान जीत के बावजूद भारतीय ‘थिंक टैंक’ को उप कप्तान स्मृति मंधाना और युवा शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी को लेकर कुछ चिंता बनी होगी।

ये दोनों बल्लेबाज दौरे पर अभी तक कोई मजबूत साझेदारी नहीं बना सकी हैं जिससे टीम को तेज शुरुआत नहीं मिली है। मंधाना और वर्मा अब बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगी क्योंकि दौरे पर बस दो ही मैच बचे हैं। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रही हैं, वह रन जुटाने के अलावा अपनी कामचलाऊ ऑफ स्पिन से विकेट भी चटका रही हैं। पहले वनडे में कम स्कोर का पीछा करते हुए शीर्ष क्रम चरमरा गया। हरमनप्रीत, हरलीन देओल, दीप्ति, पूजा वस्त्राकर वाले मध्यक्रम ने शुरुआती मुकाबले में भारत को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिनरों ने दिखाया है दम
भारतीय गेंदबाज विशेषकर स्पिनर श्रीलंका की धीमी पिचों का अच्छा इस्तेमाल कर रही हैं और उन्होंने दौरे पर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की हैं। दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके। हालांकि दीप्ति शर्मा (3/25) की ऑफ ब्रेक ने श्रीलंका की रीढ़ तोड़ दी जिससे मेहमान टीम पहले वनडे में महज 171 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

मेजबानों पर लगातार दूसरी सीरीज गंवाने का खतरा
श्रीलंकाई टीम उम्मीद करेगी कि कप्तान अटापट्टू अपने बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करें। हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा और निलाक्षी डि सिल्वा ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उन्हें भागीदारियां निभाने की जरूरत है। गेंदबाजी में बायें हाथ की स्पिनर इनोका रणवीरा ने चमकदार प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें अपनी साथियों से मदद की दरकार होगी। श्रीलंकाई टीम पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे शृंखला हार गई थी और वह इस प्रारूप में लगातार दूसरी शृंखला हारने से बचना चाहेगी।

मैच: सुबह 10 बजे से।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), एस मेघना, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, सिमरन बहादुर, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल।

श्रीलंका : अटापट्टू (कप्तान), निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, विषमी गुणरत्ने, अमा कंचना, हंसिमा करुणारत्ने, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी राणासिंघे, इनोका रणवीरा, सत्या संदीपनी, अनुष्का संजीवनी, मालशा शेहानी और थारिका सेवांडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed