{"_id":"6699279d9ccf28ee7002b091","slug":"ind-vs-sl-india-will-play-odi-series-under-the-leadership-of-rohit-harshit-riyan-got-a-chance-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित के नेतृत्व में वनडे सीरीज खेलेगा भारत, कोहली भी रहेंगे मौजूद, हर्षित-रियान को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित के नेतृत्व में वनडे सीरीज खेलेगा भारत, कोहली भी रहेंगे मौजूद, हर्षित-रियान को मिला मौका
Thu, 18 Jul 2024 08:17 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 18 Jul 2024 08:17 PM IST
सार
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी। इस दौरे पर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा कर दी। इस दौरे पर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। हार्दिक पांड्या को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है।
विज्ञापन
दो अगस्त से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज दो अगस्त से होगा, जिसका दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: चार और सात अगस्त को खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी।
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में केएल राहुल की वापसी हुई है। उन्हें आखिरी बार इस प्रारूप में दिसंबर, 2023 में खेलते देखा गया था। इस टीम में श्रेयस अय्यर को भी मौका मिला है। वह लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। हालांकि, आईपीएल 2024 में केकेआर को खिताब दिलाने वाले कप्तान को मौका मिला है।
रियान-हर्षित को मिला मौका
विजय हजारे ट्रॉफी में सात अर्धशतक लगाने वाले रियान पराग और दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा वनडे टीम में दो नए चेहरे हैं। पिछले महीने कैरेबियाई सरजमीं पर भारत की विश्व कप जीत के बाद रोहित और कोहली के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में जगह नहीं मिली। लंबे समय तक टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने के बाद मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उम्मीद के मुताबिक आराम दिया गया।
गिल को मिली अहम जिम्मेदारी
टीम इंडिया के मुख्य कोच का पदभार संभालने के बाद पहली बार गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। उनकी कोचिंग में भारत इस सीरीज को हर हाल में जीतना चाहेगी। गिल के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीती थी। इसका उन्हें अब फल मिला है। गिल को टी20 और वनडे दोनों दौरों पर उप-कप्तान बनाया गया है।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
विज्ञापन
🚨 News 🚨#TeamIndia's squad for 3 T20Is & 3 ODIs against Sri Lanka announced
विज्ञापन
Read More 🔽 #SLvIND— BCCI (@BCCI) July 18, 2024