{"_id":"6a7186d6aeb0e93dab0cb7e3","slug":"ind-vs-sl-india-tour-of-sri-lanka-team-india-test-record-in-sri-lanka-world-test-championship-stands-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उसकी धरती पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें WTC में दोनों टीमों का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उसकी धरती पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें WTC में दोनों टीमों का हाल
Tue, 04 Aug 2026 11:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:59 AM IST
सार
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए यह दौरा काफी अहम है। आइए जानते हैं भारत का श्रीलंका में टेस्ट में रिकॉर्ड कैसा है...
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IANS
विस्तार
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होगी, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त को गाले में होगी। सीरीज के पहले मैच से पूर्व भारत टेस्ट की तैयारी के लिए कोलंबो में श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। शुभमन गिल नौ साल से अधिक समय में श्रीलंका के पहले टेस्ट दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, मेहमान टीम को जसप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
बुमराह सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लगी घुटने की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बुमराह को सोमवार को इस महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर कर दिया गया। बुमराह की जगह टीम में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी को मौका मिला है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 की अंक तालिका में श्रीलंका, भारत से नीचे है। लेकिन भारत उन्हें उनकी ही धरती पर हल्के में नहीं ले सकता है। मेजबान टीम के पास कई गुणवत्ता वाले बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जिन्होंने कई मौकों पर उन्हें बड़ी जीत दिलाने में मदद की है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीद को जिंदा रखना चाहेगा भारत
भारतीय खिलाड़ी आगामी सीरीज में एक मजबूत प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे ताकि टीम सीरीज में श्रीलंका टीम का सफाया कर सके और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदों को जीवित रख सके। दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले श्रीलंका में भारत के टेस्ट रिकॉर्ड पर डालते हैं एक नजर...

- भारत ने श्रीलंका के खिलाफ उसकी धरती पर अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेलें हैं।
- भारत को इसमें नौ मैचों में जीत मिली है, जबकि सात में श्रीलंकाई टीम को सफलता मिली है।
- वहीं, दोनों टीमों के बीच आठ टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
- भारत ने आखिरी बार जुलाई-अगस्त 2017 में टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था और विराट कोहली के नेतृत्व में 3-0 से जीत हासिल की थी।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।