फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: India had lost to Sri Lanka seven years ago in Pune at home, won 11 match since then, streak broken

IND vs SL: अपने घर में सात साल पहले पुणे में ही श्रीलंका से हारा था भारत, तब से 11 मैच जीते, टूट गया सिलसिला

Fri, 06 Jan 2023 11:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Jan 2023 11:29 AM IST
सार

भारतीय जमीन पर श्रीलंका ने कुल मिलाकर 16 टी20 खेले हैं और इसमें से सिर्फ तीन में जीत हासिल की है। भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। 

विज्ञापन
IND vs SL: India had lost to Sri Lanka seven years ago in Pune at home, won 11 match since then, streak broken
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रीलंका ने भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 16 रन से हरा दिया। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने पिछली बार भारत में कोई टी20 मैच 2016 में जीता था। तब भी मैदान पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम ही था। यानी सात साल से चले आ रहे भारत के जीत के सिलसिले को श्रीलंका ने तोड़ दिया है। 
विज्ञापन

भारत में श्रीलंका ने पहला टी20 2009 में खेला था। तब श्रीलंकाई टीम दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने भारत आई थी। यह सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। भारतीय जमीन पर श्रीलंका ने कुल मिलाकर 16 टी20 खेले हैं और इसमें से सिर्फ तीन में जीत हासिल की है। भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे के मैदान में यह दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं और भारत ने इसमें से सिर्फ एक मुकाबला जीता है। श्रीलंका को यह मैदान पसंद है और उसने यहां दो टी20 जीते हैं। 2009 और 2023 में श्रीलंका ने पुणे में जीत हासिल की। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 28 टी20 मैच खेले गए हैं। भारत ने इसमें से 18 मैच जीते हैं।
विज्ञापन

वहीं, श्रीलंकाई टीम को नौ मैचों में जीत हासिल हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा है। फिलहाल भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज का पहला मैच दो रन से अपने नाम किया था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed