SL vs IND: सूर्यकुमार और ईशान किशन का डेब्यू, जानिए पहले वनडे में कैसी है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
टीम में सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर ईशान किशन को डेब्यू का मौका मिला है। बता दें कि इशान किशन सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय और कुल मिलाकर 16वें खिलाड़ी हैं जो अपने जन्मदिन पर वनडे डेब्यू करेंगे
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शिखर धवन के हाथों में हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्यारह खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। टीम में सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर ईशान किशन को डेब्यू का मौका मिला है। बता दें कि इशान किशन सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय और कुल मिलाकर 16वें खिलाड़ी हैं जो अपने जन्मदिन पर वनडे डेब्यू करेंगे। फिलहाल आइए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया की अंतिम एकादश पर।
प्लेइंग XI
बल्लेबाज: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे
विकेटकीपर: ईशान किशन
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव
Moment to cherish! 😊 👍
— BCCI (@BCCI) July 18, 2021
A loud round of applause for @ishankishan51, who will make his ODI debut on his birthday, along with @surya_14kumar. 👏 👏 #TeamIndia #SLvIND
Follow the match 👉 https://t.co/rf0sHqdzSK pic.twitter.com/FITavg37PH
भारतीय टीम
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव