फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Deepak Chahar ruled out of T20 series against Sri Lanka, BCCI not to Announce Replacement

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भारत को झटका, टीम से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज

Tue, 22 Feb 2022 08:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Feb 2022 08:13 PM IST
सार

दीपक चाहर ने टीम इंडिया का बायो-बबल छोड़ दिया है और अब वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे। वहीं, दीपक पांच से छह हफ्ते रिहैब में रहेंगे।

विज्ञापन
IND vs SL: Deepak Chahar ruled out of T20 series against Sri Lanka, BCCI not to Announce Replacement
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने में दो दिन बचे हैं। इससे पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। भारत के धाकड़ ऑलराउंडर दीपक चाहर चोट की वजह से टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 में बीच मैच में चोटिल हो गए थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उपकप्तान जसप्रीत बुमराह के टीम में होने की वजह से बीसीसीआई रिप्लेसमेंट पर विचार नहीं कर रहा है।  
विज्ञापन


दीपक चाहर को कब लगी थी चोट
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच के दौरान दीपक चाहर अपना दूसरा ओवर फेंक रहे थे। तब तक वह 11 गेंदों में दो विकेट चटका चुके थे और शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद के लिए रनअप लेते समय दीपक दर्द से जूझते दिखे और आधे रनअप पर रुक गए। दीपक की दाईं जांघ में खिंचाव हुआ था। 
विज्ञापन
बेंगलुरु में रिहैब के लिए जाएंगे चाहर
दीपक ने टीम इंडिया का बायो-बबल छोड़ दिया है और अब वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी जाएंगे। वहीं, दीपक पांच से छह हफ्ते रिहैब में रहेंगे। ग्रेड दो के टीयर को पूरी तरह ठीक होने और रिहैबिलिटेशन में छह हफ्ते का समय लगता है। ऐसे में अब वह सीधे आईपीएल के 15वें संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खेलते दिखेंगे। दीपक को सीएसके ने इस साल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

भारत-श्रीलंका सीरीज की शुरुआत गुरुवार से
भारत ने वेस्टइंडीज को टी-20 में क्लीन स्वीप किया था और अब टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 खेलने के लिए तैयार है। पहला मुकाबला लखनऊ में गुरुवार को खेला जाएगा। इसके लिए टीम की घोषणा भी हो चुकी है। विराट कोहली और ऋषभ पंत को पूरी टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान

श्रीलंका का भारत दौरा
पहला टी-20: 24 फरवरी (लखनऊ)
दूसरा टी-20: 26 फरवरी (धर्मशाला)
तीसरा टी-20: 27 फरवरी (धर्मशाला)

पहला टेस्ट: 4-8 मार्च (मोहाली)
दूसरा टेस्ट: 12-16 मार्च (बेंगलुरु, डे-नाइट)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed