फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sl: after dushmantha chameera sri lankan bowler nuwan thushara ruled out due to injury

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा एक और झटका, चमीरा के बाद यह गेंदबाज भी हुआ बाहर

Thu, 25 Jul 2024 05:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 25 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

तेज गेंदबाज नुवान तुषारा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट ने ट्वीट कर दी। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि बुधवार की रात फील्डिंग की प्रैक्टिस करते वक्त उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी।

विज्ञापन
ind vs sl: after dushmantha chameera sri lankan bowler nuwan thushara ruled out due to injury
नुवान तुषारा - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 27 जुलाई से होगा। आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया पल्लेकेले पहुंच चुकी है और जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच श्रीलंका की टीम को तगड़ा झटका लगा है। दुष्मंथा चमीरा के बाद उनके तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन

चोट की वजह से बाहर हुए तुषारा
तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उनके तेज गेंदबाज नुवान तुषारा चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट ने ट्वीट कर दी। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि बुधवार की रात फील्डिंग की प्रैक्टिस करते वक्त उनके बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी, जिसकी वजह से वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदुशंका को मिली टीम में जगह
तुषारा की जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के लिए अब तक एक टेस्ट, 23 वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है जबकि वनडे में 41 और टी20 में 14 विकेट मिले हैं। आईपीएल में वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

चमीरा भी हो चुके बाहर
इससे पहले श्रीलंका को तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा भी बाहर हो गए थे। श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, वह ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed