फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 2nd T20I Live Streaming When, Where & How to Watch Online Cricket Match Telecast

SL vs IND: लंका फतह करने की बारी, कब-कहां और कैसे देखें दूसरे टी-20 मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Tue, 27 Jul 2021 11:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Jul 2021 11:56 AM IST
सार

टीम इंडिया की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि उसके लिए जीत इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि श्रीलंकाई टीम फिलहाल पहले से बेहतर और एकजुट नजर आ रही है

विज्ञापन
IND vs SL 2nd T20I Live Streaming When, Where & How to Watch Online Cricket Match Telecast
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो चुकी है। रविवार को खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 38 रनों से बाजी अपने नाम की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब टीम इंडिया की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। हालांकि उसके लिए जीत इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि श्रीलंकाई टीम फिलहाल पहले से बेहतर और एकजुट नजर आ रही है, जो कभी भी मुश्किलें बढ़ा कर सकती है। ऐसे में मंगलवार को होने वाला मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण से जुड़ी जानकारी के बारे में। 

विज्ञापन

कब होगा मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 27 जुलाई यानी मंगलवार को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच होने वाला सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

कितने बजे होगी दोनों टीमों में टक्कर?

पिछले पहले की तरह ही भारतीय समयानुसार टॉस रात 7:30 और मैच आठ बजे से शुरू होगा। 

किस चैनल पर होगा प्रसारण?

मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं। 

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।

संभावित एकादश:

शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या/ऋतुराज गायकवाड़, क्रुणाल पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed