फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st Test: In 145 years of Test Cricket nine batters have scored century in 100th Test, will Virat Kohli create history against Sri Lanka in Mohali?

IND vs SL 1st Test: 100वें टेस्ट में कोहली के पास विराट रिकॉर्ड बनाने का मौका, 145 साल में महज नौ खिलाड़ी कर सके हैं ऐसा

Fri, 04 Mar 2022 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Mar 2022 01:30 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड यह बताता है कि वह अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच सकते हैं। अब तक विश्व के कुल 70 खिलाड़ियों ने 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
IND vs SL 1st Test: In 145 years of Test Cricket nine batters have scored century in 100th Test, will Virat Kohli create history against Sri Lanka in Mohali?
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। यह विराट कोहली के करियर का 100वां टेस्ट भी है। पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म कोहली के लिए इस मैच से वापसी करने का बेहतरीन मौका है। पहली पारी में विराट 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं, लेकिन दूसरी पारी में उनके पास शतक लगाने का मौका रहेगा। उनके फैंस चाहेंगे कि कोहली इस मैच में शतक लगातार दो साल का सूखा खत्म करें। 
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ कोहली का शानदार रिकॉर्ड यह बताता है कि वह अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास रच सकते हैं। अब तक विश्व के कुल 70 खिलाड़ियों ने 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल की है। इसमें सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट के साथ टॉप पर हैं।
विज्ञापन


वहीं, जेम्स एंडरसन 169 टेस्ट के साथ दूसरे और रिकी पोंटिंग 168 टेस्ट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जो रूट, ईशांत शर्मा और नाथन लॉयन ही 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले एक्टिव प्लेयर्स हैं। अब विराट भी इस क्लब में शामिल हो चुके हैं। इस खास मौके पर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनको बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




100 टेस्ट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
भारत की ओर से अभी तक कुल 11 खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। मोहाली में 100वां टेस्ट खेलने के बाद कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (200), राहुल द्रविड़ (164), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116), सौरव गांगुली (113), इशांत शर्मा (105), हरभजन सिंह (103) और वीरेंद्र सहवाग (104) 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

विराट ने खुद भी 100 टेस्ट  पूरे होने पर खुशी जताई है।

IND vs SL 1st Test: In 145 years of Test Cricket nine batters have scored century in 100th Test, will Virat Kohli create history against Sri Lanka in Mohali?
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज - फोटो : अमर उजाला
अब तक नौ बल्लेबाजों ने 100वें टेस्ट में शतक लगाया
1877 में शुरू हुए टेस्ट क्रिकेट के करीब 145 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ नौ बल्लेबाजों ने ही अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाया है। इसमें इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के एक-एक और पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। अब तक भारत के किसी भी खिलाड़ी ने अपने 100वें टेस्ट में शतक नहीं लगाया है।

कोहली के पास तेंदुलकर-द्रविड़ को पीछे छोड़ने का मौका
ऐेसे में विराट कोहली के पास तेंदुलकर, द्रविड़ जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ने और इस ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने का भी बेहतरीन मौका है। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ही दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था। पोंटिंग ने ऐसा 2006 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। तब पोंटिंग ने पहली पारी में 120 रन और दूसरी पारी में नाबाद 143 रन बनाए थे।

विश्व के इन बल्लेबाजों ने बनाया है रिकॉर्ड
इसके अलावा, कॉलिन काउड्रे (इंग्लैंड), जावेद मियांदाद (पाकिस्तान), गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज), एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड), इंजमाम उल हक (पाकिस्तान), ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) और जो रूट (इंग्लैंड) भी ऐसा कर चुके हैं। जो रूट इस लिस्ट में शामिल एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं। रूट ने 2021 में भारत के खिलाफ ही अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था। तब उन्होंने चेन्नई में 218 रन की पारी खेली थी।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)
बल्लेबाज मैच रन औसत 100/50
सचिन तेंदुलकर 25 1995 60.45 9/6
राहुल द्रविड़ 20 1508 48.64 3/9
वीरेंद्र सहवाग 11 1239 72.88 5/3
मोहम्मद अजहरुद्दीन 17 1215 55.22 5/4
सौरव गांगुली 14 1064 46.26 3/4
विराट कोहली 9 1004 77.23 5/2

IND vs SL 1st Test: In 145 years of Test Cricket nine batters have scored century in 100th Test, will Virat Kohli create history against Sri Lanka in Mohali?
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों विराट कोहली कर सकते हैं ऐसा?
विराट कोहली का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ नौ मैच की 15 पारियों में 77.23 की औसत से 1004 रन बनाए हैं। इसमें पांच शतक और दो अर्धशतक शामिल है। एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए हैं। घरेलू जमीन पर श्रीलंका के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड और भी बेहतर है। उन्होंने भारत में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन टेस्ट खेले हैं। इसकी पांच पारियों में 152.50 की औसत से 610 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है। 

श्रीलंका के खिलाफ घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा रन (टेस्ट)
भारतीय
बल्लेबाज
मैच रन औसत 100/50
राहुल द्रविड़ 8 846 76.90 2/5
सचिन तेंदुलकर 13 840 52.50 4/2
मोहम्मद अजहरुद्दीन 8 648 72.00 3/2
विराट कोहली 3 610 152.50 3/1
नवजोत सिंह सिद्धू 6 554 79.14 2/2
वीरेंद्र सहवाग 5 547 78.14 2/1

श्रीलंका के खिलाफ विराट ने दो दोहरे शतक जड़े
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ नागपुर और दिल्ली में दो दोहरे शतक भी जड़े हैं। नागपुर में विराट ने 213 रन और दिल्ली में 243 रन की पारी खेली थी। ऐसे में एक बार फिर 100वें टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपने शतकों के सूखे को खत्म कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट का औसत सबसे ज्यादा है। उन्होंने 77.23 की औसत से रन बनाए हैं।

टेस्ट में 28वें शतक पर कोहली की नजर 
अपने 11 साल के टेस्ट करिअर में कोहली कुल 27 शतक लगा चुके हैं। इसमें 7 दोहरा शतक हैं। उनका टेस्ट में औसत 50.39 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed