मैदान गीला होने की वजह से रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला पहला टी-20 रद्द हो गया। टॉस तो तय समय पर हुआ, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बारिश बाधा बन गई। अंपायर्स एक तरफ पिच निरक्षण का समय बदलते रहे तो दूसरी ओर ग्राउंड स्टाफ पिच सूखाने की नाकाम कोशिश में लगा रहा। नतीजतन बिना गेंद फेंके मुकाबला रद्द करना पड़ा।
2 of 7
हेयर ड्रायर से पिच सुखाने की कोशिश
- फोटो : ट्विटर
भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया, लेकिन खेल शुरू होता इसके पहले ही तेज बारिश शुरू गई। बारिश थमने के बाद पिच पर कुछ गीले स्थान बन गए, यह वह स्पॉट्स थे, जहां हर हाल में गेंद पिच होती। लिहाजा स्टेडियम के कर्मचारी पिच सूखाने में जुट गए, लेकिन जिन उपकरणों के साथ उनकी कोशिश शुरू हुई वह वाकई हास्यास्पद था।
3 of 7
हेयर ड्रायर से पिच सुखाने की कोशिश
- फोटो : ट्विटर
गुवाहाटी की पिच को सुखाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया, वो शायद क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ होगा। ग्राउंड स्टाफ पहले वैक्यूम क्लीनर से पिच सुखाने लगा। बात न बनती देख तुरंत हेयर ड्रायर और फिर कपड़ों पर स्त्री करने वाले स्टीम आयरन का प्रयोग करना पड़ा।
4 of 7
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते ग्राउंड स्टाफ
- फोटो : ट्विटर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जिसमें इन सब चीजों का इस्तेमाल पिच को सुखाने के लिए क्या गया। मैच को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी परेशान होते दिखे। वह कई बार मैदान पर गए और पिच का जायजा लिया।
5 of 7
पिच सुखाते ग्राउंडकर्मी
- फोटो : ट्विटर
पिच सुखाने के लिए वैक्यूम क्लीनर, स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजाक बनाया। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने असम क्रिकेट संघ के ग्राउंड स्टाफ की गलती बताई। रात 9:46 तब ग्राउंड स्टाफ बड़ी ही ईमानदारी से अपना काम करते दिखा।