फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Why did Arshdeep Singh thank KL Rahul after taking five wickets INDIA VS SOUTH AFRICA 1ST ODI

IND vs SA: 'मेरी सांसें फूल रही थीं...', पांच विकेट लेने के बाद अर्शदीप ने केएल राहुल को क्यों शुक्रिया कहा?

Sun, 17 Dec 2023 08:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Dec 2023 08:29 PM IST
सार

अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने जीत के बाद कप्तान केएल राहुल की जमकर तारीफ की और पांच विकेट लेने का श्रेय उन्हीं को दिया। अर्शदीप का यह चौथा वनडे मैच था। उन्होंने इससे पहले तीन मैचों में एक विकेट भी नहीं लिए थे।

विज्ञापन
IND vs SA Why did Arshdeep Singh thank KL Rahul after taking five wickets INDIA VS SOUTH AFRICA 1ST ODI
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने पांच और आवेश खान ने चार विकेट लिए। अर्शदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने जीत के बाद कप्तान केएल राहुल की जमकर तारीफ की और पांच विकेट लेने का श्रेय उन्हीं को दिया।
विज्ञापन


अर्शदीप का यह चौथा वनडे मैच था। उन्होंने इससे पहले तीन मैचों में एक विकेट भी नहीं लिए थे। अर्शदीप ने कहा, ''मैं दबाव महसूस कर रहा था, क्योंकि मैंने इससे पहले वनडे में कभी विकेट नहीं लिए थे। अब पांच विकेट लेकर मैं काफी खुश हूं। पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। हमारी योजना उन्हें बोल्ड या एलबीडब्ल्यू करने की थी। यह सफल रही।'' अर्शदीप ने 10 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट लिए।
विज्ञापन


अर्शदीप ने कप्तान की तारीफ की
अर्शदीप ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा, ''मेरा आत्मविश्वास डगमगाया हुआ था। भगवान और टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह सामान्य मैदानों से थोड़ा अलग है। मेरी सांसे फूल रही थीं। मैं केएल राहुल भाई को शुक्रिया कहना चाहूंगा। उन्होंने मुझसे कहा था कि वापसी करने पर तुम्हें पांच विकेट लेने होंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर कप्तान राहुल की दक्षिण अफ्रीका में पहली जीत
केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में चार मैच हारी थी। तीन वनडे और एक टेस्ट मैच में शिकस्त मिली थी। बतौर कप्तान राहुल को दक्षिण अफ्रीका में पहली जीत मिली। उन्होंने कहा, ''जीत के बाद मैं खुश हूं। हमने जो अपेक्षा की थी उससे बिल्कुल अलग हुआ। हमारी योजना खेल में स्पिनरों को लाने की थी। सबने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया।''


मैच में क्या हुआ?
जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद की पारी में नौ चौके लगाए। श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। ऋतुराज गायकवाड़ पांच रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed