{"_id":"654643e1f46f83c1d008a68a","slug":"ind-vs-sa-wc-2023-37th-match-live-streaming-telecast-where-how-to-watch-world-cup-india-vs-south-africa-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी भारत की असली परीक्षा, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी भारत की असली परीक्षा, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच
Sun, 05 Nov 2023 01:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:50 PM IST
सार
India vs South Africa World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: विश्व कप में अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं। अफ्रीकी टीम को तीन जीत मिली है। उसने 1992, 1999 और 2011 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, भारत को जीत मिली है। टीम इंडिया ने उसे 2015 और 2019 में हराया है। अब देखना होगा कि आज के मैच में कौन सी टीम जीतती है और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करती है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व कप के अपने आठवें मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है। टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की नजर लगातार आठवीं जीत पर होगी। वह इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन किया है। उसने सात में से छह मैच जीते हैं। उसे एकमात्र हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी खतरनाक है। उसने पिछले चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में मजबूत अफ्रीकी टीम के सामने भारतीय खिलाड़ियों की असली परीक्षा होगी।
भारतीय टीम सात मैच में सात जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसके खाते में 14 अंक है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका सात मैच में छह जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। उसके 12 अंक हैं। कोलकाता में मैच को जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगी। अगर भारत जीतता है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका जीतता है तो उसके 14 अंक होंगे। उसका नेट रनरेट (+2.290) भारत के नेट रनरेट (+2.102) से बेहतर है।

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
विश्व कप में अब तक दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले खेले गए हैं। अफ्रीकी टीम को तीन जीत मिली है। उसने 1992, 1999 और 2011 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर, भारत को जीत मिली है। टीम इंडिया ने उसे 2015 और 2019 में हराया है। वनडे में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 90 मैच हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 50 जीते हैं। भारत को 37 मैचों में जीत मिली है। तीन मुकाबलों में नतीजा नहीं आया।

रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कब खेला जा रहा है?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच रविवार (पांच नवंबर) को खेला जा रहा है।
विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कितने बजे शुरू हुआ?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।