IND vs SA: विराट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है दक्षिण अफ्रीका दौरा, कोहली समेत इन तीन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। विराट कोहली पहली बार दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर क्रिकेट सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। टीम इंडिया इन दिनों सेंचुरियन में है और बायो-बबल में रहकर अभ्यास कर रही है। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस इस महत्वपूर्ण क्रिकेट सीरीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। इस बार ऐसी उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली इस मिथक को तोड़ देंगे। हालांकि टीम इंडिया को इस दौरे पर नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल की कमी खल सकती है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट के चलते शुरुआती मुकाबले में नहीं खेलेंगे। आइए हम आपको उन तीन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन पर इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।
विराट कोहली
विराट कोहली प्रत्येक सीरीज में श्रृंखला में खेलते हैं। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, सफेद गेंद की कप्तानी से हटाए जाने के बाद 33 वर्षीय विराट पर अधिक निगाहें होंगी। इसके अलावा क्रिकेट फैंस उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाते देखने चाहेंगे। क्योंकि वह बीते दो वर्ष से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका में 10 टेस्ट खेल चुके हैं जिनमें 55.80 की औसत से उन्होंने 558 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाने में सफल रहे।
आर अश्विन
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार क्रिकेट पंडितों की नजर उन पर रहेगी क्योंकि वह टीम इंडिया के इकलौते गेंदबाजो होंगे जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी के चलते अश्विन से उम्मीद होगी। अश्विन अब तक साउथ अफ्रीका में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने वहां तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए हैं।
केएल राहुल
केएल राहुल ने इस साल कमाल की क्रिकेट खेली है। इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए चार टेस्ट मैचों में उन्होंने 315 रन बनाए। वह इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। वहीं, 2021 आईपीएल में राहुल का जलवा रहा। इस साल उनके बल्ले से 626 रन निकले। इसके बाद टी-20 विश्व कप में वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 194 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे। हालांकि साउथ अफ्रीका दौरे पर राहुल को अभी अपने आपको साबित करना बाकी है। क्योंकि वह यहां दो टेस्ट मैचों में सिर्फ 30 रन बना पाए हैं।