फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA test Series 2021 Virat kohli needs 199 runs to join sachin Tenkdulkar Sunil Gavaskar Rahul Dravid vvs laxman the elite club will become the sixth Indian to do so

IND vs SA: विराट को एलीट क्लब में शामिल होने के लिए 199 रनों की दरकार, ऐसा करने वाले बनेंगे छठे भारतीय

Sat, 25 Dec 2021 09:56 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 25 Dec 2021 09:56 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। 26 दिसंबर से दोनों टीमोें के दरम्यान श्रृंखला का पहला मुकाबला शुरू होगा। यह सीरीज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास है। 

विज्ञापन
IND vs SA test Series 2021 Virat kohli needs 199 runs to join sachin Tenkdulkar Sunil Gavaskar Rahul Dravid vvs laxman the elite club will become the sixth Indian to do so
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली को दोबारा रन बनाते देखा जा सकता है। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला रविवार से सेंचुरियन में शरू होगा। विराट कोहली ने टेस्ट में अपना पिछला शतक दो साल पहले 2019 में लगाया था। उसके बाद से वह लगातार शतक लगाने के लिए जूझ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 22 पारियां खेलीं और सेंचरी लगाने से दूर रहे। हालांकि इसके बावजूद भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। दक्षिण अफ्रीका खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में विराट से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। अगर इस सीरीज में किंग कोहली का बल्ला चला तो वह भारतीय खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। जिसके लिए उन्हें 199 रन बनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में विराट बना चुके हैं 7801 रन

विराट कोहली ने 97 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान वह 7801 रन बनाने में सफल रहे। टेस्ट में विराट का औसत 50.65 का है। क्रिकेट के सबसे ब़ड़े फॉर्मेट में उनके नाम 27 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में विराट का सर्वोच्च स्कोर 254 रन नाबाद रहा है। वह टेस्ट में 8000 रन पूरे करने से सिर्फ 199 रन दूर हैं। 
विज्ञापन


यह रिकॉर्ड बनाने वाले विराट बनेंगे छठे खिलाड़ी

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में अगर 199 रन बनाते हैं तो वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। जहां तक भारत और विश्व के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने की बात यह तो रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने टेस्ट में 15921 रन बनाए। उनके अलावा राहुल द्रविड़ 13265 रन, सुनील गावस्कर 10122 रन, वीवीएल लक्ष्मण 8781 और वीरेंद्र सहवाग 8503 ने टेस्ट रन बनाए हैं। इस तरह विराट कोहली के पास दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आठ हजार टेस्ट रन पूरे करने का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed